फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: चोरी-छिपे चल रही प्रेम कहानी थाने में विवाह में बदली, पुलिसकर्मियों ने आशीर्वाद देकर विदा किया

Sat, 17 Jul 2021 01:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Jul 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
Police men conducted marriage in a thana in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

एक साल से चोरी-छिपे चल रही प्रेम कहानी शुक्रवार को विवाह में बदल गई। पंचायत में बात बनी तो तत्काल काजी को बुलाया गया। काजी ने निकाह पढ़ा। थाने में विवाह हुआ और पुलिसकर्मी गवाह बने। दोनों को एक देखकर सब खुश हुए और पुलिसकर्मियों ने आशीर्वाद देकर थाने से विदा किया। अब एक-दूजे का हाथ थामकर युगल काफी खुश नजर आया। पुलिस के इस कार्य की सराहना भी क्षेत्र में हो रही है।



बौंडी थाना क्षेत्र के ठाकुरपुरवा गांव निवासी शाहिद का पास के ही दूसरे गांव निवासी रेशमा से पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने कई बार हमेशा के लिए एक-दूसरे का होने के लिए निकाह करने की बात सोची, लेकिन परिजन आड़े आ रहे थे। इसी बीच दोनों परिवारों के संज्ञान में प्रेम-प्रसंग का मामला आया तो प्रेमी शादी करने से इंकार करने लगा। यह बात प्रेमिका के घरवालों को नागवार गुजरी। कई बार प्रेमी के घर मनाने के लिए भी गए, लेकिन बात नहीं बनी।

Police men conducted marriage in a thana in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

थक हारकर अपना दर्द लड़की वाले पुलिस को सुनाने पहुंचे। बौंडी थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने प्रेमी व उसके परिजनों को थाने बुलाया। थाने में पंचायत शुरू हुई। घंटों गहमागहमी चलती रही।

Police men conducted marriage in a thana in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

पंचायत में लड़के व उसके परिजन विवाह करने की बात पर राजी हो गए। बात बनी तो तत्काल गांव के ही काजी अब्दुल कादिर को बुलाया गया। काजी ने निकाह पढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police men conducted marriage in a thana in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

थाने में प्रेमी युगल का विवाह हुआ और उसके गवाह थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी व गांव के लोग बने। प्रेमी युगल की जोड़ी अब विवाह के बंधन में बंध गई है।

विज्ञापन
Police men conducted marriage in a thana in Bahraich.
- फोटो : amar ujala

सभी पुलिसकर्मियों व संभ्रांत लोगों ने आशीर्वाद दिया। दोनों परिवार के लोग हंसी-खुशी अपने घर चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed