फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोली लगते ही बाइक समेत ढेर हो गए भाग रहे बदमाश, दो गिरफ्तार, भाई ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल

Mon, 14 May 2018 01:45 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 May 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
 police encounter in krishna nagar in lucknow.

कृष्णानगर पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने रविवार तड़के काकोरी इलाके में मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसका एक साथी बाइक लेकर भाग निकाला। हत्थे चढे़ बदमाशों के कब्जे से असलहों के साथ महीनाभर पहले बीकेटी क्षेत्र में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी से लूटा लैपटॉप व नकदी बरामद हुई। बदमाशों ने हत्या व लूट की कई वारदात कुबूलीं हैं।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि कृष्णानगर क्षेत्र के चर्चित राजबहादुर हत्याकांड में गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार 25 हजार के इनामी शुभकरन उर्फ करन यादव की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने 10 अप्रैल को बीकेटी क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवाकेंद्र के कर्मचारी सुनील रावत को टक्कर मारकर गिराने के साथ कनपटी पर तमंचा लगाकर लैपटॉप व 1.70 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों के तीन कारतूस मौके पर गिर गए थे।

सर्विलांस सेल के प्रभारी अंबर सिंह की टीम ने लूटे लैपटॉप व इलाके में सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों को चिह्नित करके पड़ताल शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से छानबीन में पता चला कि इनामी शुभकरन यादव ने साथियों की मदद से वारदात अंजाम दी थी। लोकेशन ट्रेस होने पर कृष्णानगर कोतवाली व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह पांच बजे कलिया खेड़ा के पास घेराबंदी की।

 police encounter in krishna nagar in lucknow.

पुलिस की घेराबंदी देखकर भागने की कोशिश की
कृष्णानगर के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह 5:40 बजे दो मोटर साइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी देखकर भागने की कोशिश की। इस दौरान एक बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने पकड़ने दौड़े पुलिसकर्मियों पर तमंचे से फायर कर दिया। इस पर उसके पैर को निशाना बनाकर गोली दागी गई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश के घायल होने से बाइक का संतुलन बिगड़ा। दोनों बदमाश गिर पड़े।

दूसरी बाइक की पिछली सीट से कूदे बदमाश ने अपने घायल साथी को उठाने की कोशिश के साथ पुलिस टीम पर फायर करके खदेड़ना चाहा। तमंचा दोबारा लोड करने से पहले पुलिसकर्मियों ने घायल बदमाश व उसके दो साथियों को दबोच लिया, जबकि चौथा बदमाश बाइक लेकर भाग निकला।

पैर में गोली से लगने घायल बदमाश की पहचान मड़ियांव क्षेत्र के गांव फरुखाबाद निवासी शुभकरन यादव के रूप में हुई। दूसरा वजीरगंज के कुंडरी रकाबगंज निवासी संजय शुक्ला और तीसरा सीतापुर के हरगांव थाने के गांव पचहरा निवासी वीरेंद्र था। शुभकरन अपने साथी संजय शुक्ला के साथ बाइक की पिछली सीट पर बैठा था। घायल शुभकरन को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा रेफर कर दिया।

 police encounter in krishna nagar in lucknow.
एनकाउंटर - फोटो : amar ujala

फरार बदमाश की सरगर्मी से तलाश
हत्थे चढ़े वीरेंद्र ने कुबूला कि वह ठाकुरगंज के गढ़ी पीर खां निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ रिंकल के साथ बाइक की पिछली सीट पर बैठा था। मुठभेड़ होते देख गुरप्रीत बाइक लेकर भाग निकला था। वह लखीमपुर खीरी के पलिया कलां थाने के गांव मुजहा का मूल निवासी बताया गया। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश के साथ पलिया कलां थाने की पुलिस को जानकारी दी है।

असलहों के साथ लूटा लैपटॉप व नगदी बरामद
एसएसपी की सर्विलांस सेल के प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से बीकेटी क्षेत्र में एसबीआई के ग्राहक सेवाकेंद्र के कर्मचारी से लूटा लैपटॉप, 23500 रुपये, दो तमंचे, तीन कारतूस व तीन खोखे, चार मोबाइल फोन और लूट में इस्तेमाल बगैर नंबर की बाइक बरामद हुई।

वर्ष 2015 में कृष्णानगर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर राजबहादुर हत्याकांड में शुभकरन पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इस बीच हत्या के मामले में जमानत के बाद से फरार था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
 police encounter in krishna nagar in lucknow.
एनकाउंटर - फोटो : amar ujala

इनामी पर नौ आपराधिक मामले
अपर पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश सिंह ने बताया कि शुभकरन यादव पर वर्ष 2010 में सीतापुर के कमलापुर थाने में डकैती व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे असलहे के साथ पकड़ा और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। (अस्पताल में भर्ती बदमाश।)

इस पर वह लखनऊ में आ बसा और 2015 में साथियों की मदद से कृष्णानगर इलाके में राजबहादुर हत्याकांड को अंजाम दिया। वर्ष 2017 में उसे गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध किया गया। इसके अलावा बीकेटी में लूट और अब काकोरी में कातिलाना हमला व शस्त्र अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कमलापुर में डकैती में उसके साथ रहे संजय शुक्ला पर नाका में लूट के दो मुकदमों समेत नौ आपराधिक मामले हैं। वीरेंद्र बीकेटी में ग्राहक सेवाकेंद्र के कर्मचारी से लूट में शुभकरन के साथ था।

विज्ञापन
 police encounter in krishna nagar in lucknow.
एनकाउंटर - फोटो : amar ujala

भाई ने लगाया घर से पकड़कर गोली मारने का आरोप
इनामी शुभकरन के भाई बबलू यादव ने पुलिस पर घर से पकड़ ले जाकर गोली मारने का आरोप लगाते हुए मानवाधिकार आयोग व पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उसका कहना है कि शुभकरन शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह से लौटा था। रात 3:30 बजे दस्तक होने पर दरवाजा खोला। दो-तीन गाड़ियों से आए पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और गाड़ी में लादकर भाग निकले। बबलू व परिवारीजनों ने शोर मचाया।

पुलिस द्वारा शुभकरन की हत्या की आशंका के चलते सुबह 6:30 बजे हजरतगंज स्थित जीपीओ जाकर शिकायतीपत्र स्पीड पोस्ट किए। दो घंटे बाद पता चला कि पुलिस ने शुभकरन को काकोरी इलाके में ले जाकर पैर में गोली मारकर घायल किया है। बबलू ने बताया कि आपराधिक मुकदमे दर्ज होने पर शुभकरन परिवार के साथ गांव फरुखाबाद में रहकर खेती कर रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed