बंथरा के जालिमखेड़ा खड़ंजा पर शनिवार रात 11.15 बजे पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बंथरा में 21 जनवरी को दुकानदार को लूटने वाले इनामी सिकंदर सहित तीन को दबोचा है। 8 हजार रुपये, बाइक और दो तमंचे बरामद हुए हैं। दोनों ओर से 7 राउंड फायरिंग हुई।
बंथरा के जालिमखेड़ा में मुठभेड़, दोनों ओर से हुई सात राउंड फायरिंग, दबोचा गया इनामी बदमाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीपी मध्य के सर्विलांस सेल प्रभारी संजय शुक्ल व कांस्टेबल आशीष ने बदमाशों को एक तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा पाकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दूसरी तरफ से भी पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। इसके बाद घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया गया।
बाल-बाल बचे सर्विलांस प्रभारी
पुलिस टीम ने जब लुटेरों की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। एक गोली सर्विलांस सेल प्रभारी संजय शुक्ल के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। अगर वह बुलेटप्रूफ जैकेट न पहने होते तो गंभीर रूप से घायल हो जाते।
मुठभेड़ में इंस्पेक्टर बंथरा रमेश सिंह रावत, सरोजनीनगर प्रमेंद्र कुमार सिंह, कृष्णानगर रामकुमार यादव व डीसीपी मध्य के सर्विलांस सेल के आशीष शामिल रहे।
सिकंदर पर था 10 हजार का इनाम
एसीपी कृष्णानगर के मुताबिक मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे गए। इनमें सीतापुर का गोलू उर्फ सिकंदर, नदीम व बंथरा के माती का एजाज शामिल है। गोलू व नदीम मड़ियांव इलाके में रहते थे। गोलू पर सीतापुर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से एक बाइक, दो तमंचा, 8 हजार रुपये लूट की नकदी बरामद की है।
इन बदमाशों ने 21 जनवरी की रात बंथरा से अपने घर औरावां जा रहे दुकानदार ललित नारायण शुक्ल की स्कूटी लूट ली थी। स्कूटी की डिग्गी में 50 हजार रुपये नकदी और दुकान की चाबी थी। बदमाशों ने पहले ललित पर ईंट से हमला किया। इसके बाद गोली मारकर स्कूटी लूटकर भाग निकले। ललित औरावां के प्रधान विनोद कुमार शुक्ल का भतीजा है।