{"_id":"6005266a8ebc3e31d332f1a3","slug":"pics-of-train-derailment-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झटके से पटरी से उतर गई शहीद एक्सप्रेस, नींद में थे यात्री, बोगियों को ट्रैक पर लाने की कोशिशें जारी, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटके से पटरी से उतर गई शहीद एक्सप्रेस, नींद में थे यात्री, बोगियों को ट्रैक पर लाने की कोशिशें जारी, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोमवार की सुबह अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस चारबाग रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पटरी से उतर गई जिससे हड़कंप मच गया। ट्रेन की थर्ड एसी की बोगी संख्या बी1 व डी5 डिरेल हो गईं। इन दोनों बोगियों में क्रमश: 52 व 77 यात्री सवार थे। हादसे की जानकारी पर रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
2 of 7
- फोटो : amar ujala
घटना सोमवार सुबह 7:45 बजे की है। अमृतसर से जयनगर जाने वाली ट्रेन संख्या 14674 शहीद एक्सप्रेस चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां कुछ यात्री उतरे और जयनगर जाने के लिए कुछ यात्री ट्रेन पर सवार हुए। स्टेशन से निकलकर कुछ दूर चलते ही खम्मन पीर की मजार के पास ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं।
3 of 7
- फोटो : amar ujala
ट्रेन के झटके से रुक जाने की वजह से सो रहे यात्रियों की नींद टूट गई और वह घबरा गए। आनन-फानन कंट्रोल रूम के जरिए रेलवे प्रशासन को सूचना मिली की दो बोगियां पटरी से उतर गई हैं, जिसके बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शहीद एक्सप्रेस
- फोटो : amar ujala
हालांकि, यात्रियों को कोई चोट नहीं आई है। ट्रेन की स्पीड कम थी इस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं दूसरी तरफ ट्रेन के डिरेलमेंट को लेकर आला अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची और बोगियों को पटरी पर लाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
उत्तर रेलवे प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि हादसे की वजह प्रथम दृष्टया यह सामने आ रही है कि ट्रेन को गलत ट्रक पर ले जाने की वजह से डिब्बे पटरी से उतरे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।