महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लोग सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए लंबी लाइनें लगाकर खड़े हैं।
श्रद्धालु मंदिरों में जलाभिषेक करने के बाद शिव लिंग को बेल-पत्र अर्पित कर रहे हैं।
महाशिवरात्रि को लेकर कल रात से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं थीं। मंदिरों की साफ-सफाई करने के साथ ही सज्जा की जाने लगी थी।
लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव-पार्वती का अद्भुत श्रृंगार हुआ।
मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव व माता पार्वती का अद्भुत श्रृंगार किया गया।
महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने को लेकर पहले से ही तैयारियां की गई थीं। कई शहरों में यातायात में बदलाव किया गया है। मंदिर वाले मार्गों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
शिवभक्तों ने मंदिर मे दिया जलाकर और आरती कर भगवान शिव की आराधना की।
मोहन रोड बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते शिवभक्त।