फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA: भीषण ठंड और कोहरा भी नहीं तोड़ पाया हौसला, लगातार बढ़ रही प्रदर्शनकारियों की संख्या, तस्वीरें

Wed, 22 Jan 2020 05:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Jan 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Pics of protest near Ghanta Ghar in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में हुसैनाबाद घंटाघर पार्क में पांच दिन बाद भी महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। भीषण ठंड और कोहरा भी उनका हौसला नहीं तोड़ पाया है और प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाएं देशभक्ति के नारों से प्रदर्शन को धार दे रही हैं।

Pics of protest near Ghanta Ghar in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शन में बुजुर्ग महिलाएं, बच्चे व दिव्यांग भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। बच्चे कागज पर तिरंगा बनाकर अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मुस्लिम महिलाओं का उत्साह बढ़ाने मोहल्ले की हिंदू महिलाएं भी मिलने आ रही हैं। उधर, गोमतीनगर में सोमवार रात से शुरू हुआ प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा।

Pics of protest near Ghanta Ghar in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

बच्चे बना रहे कागज पर तिरंगा
घंटाघर पर प्रदर्शन के बीच किनारे दरी पर बैठे बच्चे कागज पर तिरंगा बनाने में जुटे थे। उनमें रंग भरकर मेरा भारत महान, आई लव इंडिया जैसे स्लोगन लिखकर देश के प्रति अपनी भावनाओं को प्रदर्शित कर रहे थे। (प्रदर्शन में शामिल बच्चे।)

विज्ञापन
विज्ञापन
Pics of protest near Ghanta Ghar in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार की रात महिलाओंं ने कैंडल जलाकर व नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Pics of protest near Ghanta Ghar in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

मंगलवार शाम से ही कोहरा बढ़ता जा रहा था लेकिन प्रदर्शनकारी लगातार मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed