जानें, कैसे खेला जाता है पोलो, देखें 10 बेहतरीन तस्वीरें
पहले सेमीफाइनल में शहंशाह को 4-1 से करारी मात देकर बुलंद हौसलों के साथ खिताबी मुकाबले में उतरने वाले सुल्तान ने अवध पोलो कप का ताज जीत लिया। एकतरफा फाइनल में टीम ने अवध वॉरियर्स को 8-2 से शिकस्त दी।
जानें, कैसे खेला जाता है पोलो, देखें 10 बेहतरीन तस्वीरें
वैसे तो मुकाबले में सुल्तान का पलड़ा भारी रहा, लेकिन वॉरियर्स के लिए अर्जुन पाटिल ने अपने कौशल से सभी को अपना मुरीद बना लिया। प्रतियोगिता के समापन पर मध्य कमान के लेफ्टिनेंट जनरल रवीन्द्र प्रताप शाही (एवीएसएम) ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
जानें, कैसे खेला जाता है पोलो, देखें 10 बेहतरीन तस्वीरें
पहला चक्कर- शुरुआती मिनट में सुल्तान को 40 गज की दूरी से पेनाल्टी मिली, लेकिन विजय सिंह का शाट गोलपोस्ट से बाहर चला गया। कुछ ही देर में विजय ने सुल्तान के काउंटर अटैक को गोल में बदलते हुए टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पांचवें मिनट में बिट्टू ने गोल करते हुए सुल्तान की बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। चक्कर खत्म होने से ठीक पहले इलियास ने गोल करते हुए स्कोर को 3-0 कर दिया।
जानें, कैसे खेला जाता है पोलो, देखें 10 बेहतरीन तस्वीरें
दूसरा चक्कर- 0-3 से पिछड़ रहे वॉरियर्स दूसरे चक्कर में भी दबाव में दिखे। दूसरे ही मिनट में बिट्टू ने गोल के साथ सुल्तान को 4-0 से आगे कर दिया। कुछ ही देर बाद सुल्तान को 30 गज से पेनाल्टी मिली, जिसे विजय सिंह ने गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की।
जानें, कैसे खेला जाता है पोलो, देखें 10 बेहतरीन तस्वीरें
इस तरह मध्यांतर तक सुल्तान की टीम ने 5-0 की विशाल बढ़त हासिल कर ली। वॉरियर्स के खिलाडिय़ों में अर्जुन पाटिल को छोड़कर अन्य कोई खिलाड़ी सुल्तान को टक्कर नहीं दे सका।