फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NTPC हादसा: बॉयलर फटा और हर तरफ बिखर गई लाशें, मची चीख-पुकार, तस्वीरें

Wed, 01 Nov 2017 10:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Nov 2017 10:41 PM IST
pics of NTPC explosion in unchahar in raebareli.
एनटीपीसी - फोटो : amar ujala

रायबरेली के ऊंचाहार में एटीपीसी प्लांट में बॉयलर का पाइप फटने के बाद हर तरफ लाशें बिखर गईं और चीख-पुकार मच गई। हादसे में सौ से अधिक श्रमिक कर्मचारी गम्भीर रूप से झुलस गए। हादसे में सौ से ज्यादा कर्मचारी झुलस गए जबकि 16 की मौत हो चुकी है। एनटीपीसी अस्पताल में सौ से ज्यादा घायलों को भर्ती करवाया गया है। जबकि दर्जनों घायलों को जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भेजा गया है।

pics of NTPC explosion in unchahar in raebareli.

हादसा दोपहर 3.40 बजे हुआ। 500 मेगावाट की यूनिट नंबर 6 की बॉयलर स्टीम पाइप धमाके के साथ फट गई। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने हादसे में 16 मौतों की पुष्टि की। वहीं, 100 से ज्यादा झुलस गए।एनटीपीसी के एजीएम संजीव कुमार शर्मा, प्रभात श्रीवास्तव और एजीएम मिश्रीराम झुलस गए जिन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 32 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम जिला प्रशासन और एनटीपीसी के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। देर शाम तक घायलों को निकालने का सिलसिला जारी रहा।

pics of NTPC explosion in unchahar in raebareli.

हादसा होते ही सीआईएसएफ ने एनटीपीसी परिसर की घेराबंदी कर दी। लोगों का प्रवेश रोक दिया गया। प्रशासन और पुलिस के अफसर और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। प्रतापगढ़ और रायबरेली की 40 एंबुलेंस बुला ली गईं। निजी बसें भी लाई गईं। इसके बाद एक-एक करके श्रमिकों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
pics of NTPC explosion in unchahar in raebareli.

सीएम योगी आदित्यनाथ मॉरिशस में हैं। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने एडीजी लॉ एंड आर्डर और प्रमुख सचिव गृह को मौके पर भेजा। सीएम ने मृतक आश्रितों को 2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और घायलों को 25 हजार रुपये की मदद का एलान किया।

pics of NTPC explosion in unchahar in raebareli.

हादसे के बाद हर तरफ लाशें ही लाशें फैल गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed