{"_id":"66cb83dac4f73c3812037250","slug":"pics-of-ghar-ghar-radha-aur-kanha-2024-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर-घर राधा और कान्हा: बाल रूप में उतरे राधे-कृष्ण को देखते ही थम गईं निगाहें, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर राधा और कान्हा: बाल रूप में उतरे राधे-कृष्ण को देखते ही थम गईं निगाहें, तस्वीरें
अमर उजाला और यूपीएमआरसी की तरफ से आयोजित घर घर राधा और कान्हा के महा उत्सव पर जब कृष्ण और राधा का रूप धरे सैंकड़ो बच्चे रविवार की दोपहर हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पहुंचे तो हर किसी की निगाहें थम गईं।
अपनी-अपनी मांओं की अंगुली पकड़े राजसी व मनमोहक 16 श्रृंगार में सजे 16 कलाओं के मालिक राधा और कृष्ण के इन रूपों को देखकर ऐसा लगा कि जैसे गोकुल और बरसाने की गलियों समेत पूरा ब्रज क्षेत्र लखनऊ में उतर आया हो। कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिताओं में राधा-कृष्ण के रूप में आद्या-कृतिका की जोड़ी प्रथम रही। वहीं, राधा रूप में अनन्या त्रिवेदी तो कृष्ण रूप में विवान ने प्रथम स्थान हासिल किया।
2 of 12
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और यूपी मेट्रो के निदेशक आपरेशन प्रशांत मिश्रा व विशिष्ट अतिथि और इस्कान मंदिर के उपाध्यक्ष भोक्ता राम प्रभु ने की।
3 of 12
- फोटो : amar ujala
प्रतिभागियों के सजने संवरने के साथ सुबह 11:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 400 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
Ghar Ghar Radha aur Kanha
- फोटो : amar ujala
राधे-राधे के जयकारे के साथ शुरु हुए इस कार्यक्रम में सबसे पहले राधा और फिर कृष्ण के मनमोहक बाल रूप एक एक कर मंच पर आए, जिन्हें विद्वान व अनुभवी ज्यूरी सदस्यों ने बड़ी बारीकी से रूप विन्यास, परिधान, साज सज्जा और मोहक मुस्कान को देखते हुए उनकी प्रस्तुति पर अंक दिए।
विज्ञापन
5 of 12
Ghar Ghar Radha aur Kanha
- फोटो : amar ujala
सके बाद राधा कृष्ण की जोड़ियों के बाल रूप का प्रदर्शन हुआ, जिसमें ज्यूरी में शामिल जजों में उद्यमी नेहा गोयल, बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर निर्मला जोशी और फैशन डिजाइनर अभिषेक ने आद्या और कृतिका की जोड़ी को प्रथम स्थान दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।