दिव्य दीपोत्सव में अयोध्या स्थित राम की पैड़ी दीपों के महाकुंभ का गवाह बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सरयू की आरती के बाद जैसे ही दीपोत्सव का शुभारंभ किया धरती पर देवलोक साकार होता दिखा।
इसके पहले रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या में ऐसी दिवाली 70 साल बाद मनाई जा सकी है।
2 of 20
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
दिव्य दीपोत्सव में अयोध्या स्थित राम की पैड़ी दीपों के महाकुंभ का गवाह बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सरयू की आरती के बाद जैसे ही दीपोत्सव का शुभारंभ किया धरती पर देवलोक साकार होता दिखा।
3 of 20
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
इसी के साथ अयोध्या ने अपना पिछला रिकॉर्ड 3 लाख 1186 को तोड़ दिया। इस खुशी में दीपोत्सव में शामिल अयोध्या विश्व विद्यालय परिसर समेत विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों व छह हजार विद्यार्थी झूम उठे।
अयोध्या में दीपों के महाकुंभ को मनाने की तैयारी पिछले एक माह से चल रही थी। दीपों को सजाने से लेकर जिम्मेदारी अवध विवि प्रशासन को निभानी थी। पिछले तीन दिनों से अवध विवि के 6 हजार वॉलंटियर्स व 150 से अधिक प्रोफेसर, अध्यापक घाटों पर तैनात रहे।
शुक्रवार को वॉलेंटियर्स की ओर से निर्धारित 12 घाटों पर दीपों को सजा दिया गया था। शनिवार सुबह से वॉलंटियर्स दीपों में तेल व बाती लगाने में जुटे रहे। रामकथा पार्क में राजगद्दी का कार्यक्रम फिर सरयू घाट पर आरती के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने रिमोट से दीपोत्सव का आगाज किया।