फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्री के ट्वीट का हुआ असर, एयरपोर्ट पर जल्द ही मिलेगी वाई-फाई की सुविधा

Wed, 25 Jul 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Jul 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
people will get free wi-fi facility in amausi airport
- फोटो : डेमो
अमौसी एयरपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर जल्द ही यात्रियों को आधा घंटा मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलेगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। फिलहाल घरेलू टर्मिनल पर ही फ्री वाईफाई की सुविधा है।
people will get free wi-fi facility in amausi airport
डेमो - फोटो : डेमो
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री सुविधाओं में इजाफे को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। एक ओर नए टर्मिनल के लिए काम शुरू हो गया है तो वहीं, हवाई जहाजों के लिए नए हैंगर बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा यात्रियों के बैगेज सिस्टम से लेकर चेकइन तक की सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है।
people will get free wi-fi facility in amausi airport
- फोटो : डेमो
एयरपोर्ट पर दो टर्मिनल हैं। टी-1 से अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ान भरते हैं, जबकि टी-2 से दिल्ली, मुम्बई, बंगलूरु आदि की फ्लाइटें उड़ान भरती हैं। अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर वाईफाई की सहूलियत यात्रियों को देने की तैयारी एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से की गई है। घरेलू टर्मिनल की तर्ज पर अब यहां आधे घंटे के लिए फ्री वाईफाई मिलेगा। इसके लिए यात्रियों को अपनी जानकारी देनी होगी और वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दर्ज कर इसका लुत्फ उठा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
people will get free wi-fi facility in amausi airport
डेमो - फोटो : डेमो
यात्री ने की थी शिकायत 
मंगलवार को लखनऊ आ रहे यात्री शिखर भार्गव ने ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई थी कि अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर वाईफाई सुविधा ही नहीं है। इस पर एयरपोर्ट प्रशासन ने जल्द ही इसे मुहैया कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
people will get free wi-fi facility in amausi airport
डेमो
इस बाबत एयरपोर्ट के विशेष कार्याधिकारी संजय नारायण ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर इस सहूलियत के लिए टेंडर किया गया है। कोलकाता की ओर से क्लस्टर टेंडर हुआ है, जिसमें अमौसी सहित अन्य एयरपोर्टों पर वाईफाई सुविधा शुरू की जानी है। जल्द ही यह सुविधा मिलने लगेगी।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed