फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन से रिवरफ्रंट तक रोमांच, टैंकों में बैठ फूले नहीं समाए लोग, आकाश को छूकर देखा

Thu, 06 Feb 2020 04:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Feb 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
people were excited to see army equipments in defence expo
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
दर्शक रोमांचित थे। ऐसा होना लाजिमी भी था। दर्शकों को सेना के टैंकों में बैठने का मौका जो मिला था। उस पर लगी गन से निशाना साधते हुए फोटो खिंचाने का अवसर उन्हें कोई सपना पूरे होने जैसा लग रहा था। ब्रम्होस मिसाइल, एंटी सेटेलाइट मिसाइल, बोफोर्स व आकाश मिसाइल केसाथ इतनी करीब से रूबरू होने का मौका मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे।

 
people were excited to see army equipments in defence expo
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
बात हो रही है डिफेंस एक्सपो में लगे स्टेटिक डिस्प्ले एरिया की। जहां ब्रम्होस, आकाश, शक्ति, एंटी सबमरीन रॉकेट लॉन्चर, मिसाइल डिफ्यूजर जैसे सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। चूंकि, एयरफोर्स व आर्मी के लाइव शो में सिर्फ पासधारकों के लिए ही प्रवेश था। इसलिए दर्शकों केलिए मुख्य आकर्षण का केंद्र स्टेटिक डिस्प्ले एरिया रहा। जहां वह अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों के साथ तस्वीरें खिंचा सकते थे। दर्शकों ने सेल्फी जोन में जांबाज जवानों के साथ फोटो खिंचवाई। साथ ही सेना के  बंकरों को भी देखा। उनकी जीवनशैली से रूबरू हुए और उनसे बातचीत भी की। दर्शकों ने जवानों व कमांडों के कटआउट के साथ भी फोटो खिंचवाई।

 
people were excited to see army equipments in defence expo
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
मूविंग आकाश ने जीता दिल
डिस्प्ले एरिया की शुरुआत में ही आकाश मिसाइल सिस्टम लगा हुआ है। हरे व सफेद रंग की ये मिसाइलें दूर से ही दर्शकों को आकर्षित कर रही थीं। इतना ही नहीं ये मिसाइलें मूव भी कर रही थीं, जिससे आकर्षण दोगना हो गया। लोगों ने इस मूविंग मिसाइल केवीडियो भी बनाए और फेसबुक लाइव पर अपने दोस्तों के साथ साझा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
people were excited to see army equipments in defence expo
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन ने बढ़ाया रोमांच
स्टेटिक डिस्प्ले एरिया में सबसे ज्यादा भीड़ अर्जुन टैंक केपास रही। लोगों ने यहां टैंक पर चढ़कर व उसकेअंदर बैठकर टैंक चलाने की अनुभूति महसूस की। फोटो भी खिंचवाई। टैंक में लगी गन को भी लोगों ने छूकर देखा, जो किसी रोमांच से कम नहीं था।

 
विज्ञापन
people were excited to see army equipments in defence expo
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
शक्ति, ब्रम्होस, अश्विन की ताकत
दर्शकों ने डिस्प्ले एरिया में लगी एंटी सेटेलाइट मिसाइल शक्ति, ब्रम्होस मिसाइल व एयर डिफेंस सिस्टम अश्विन की ताकत भी देखी। इन्हें एक साथ एक मंच पर देखना बेहद दिलचस्प रहा। पुनीत तिवारी ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ एक्सपो में आए हैं और यह बेटी के लिए किसी खूबसूरत तोहफे से कम नहीं है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed