फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व प्रधान का शव रखकर सड़क पर लगाया जाम, चार घंटे तक चला हंगामा व प्रदर्शन

Tue, 24 Dec 2019 02:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 Dec 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
people kept dead body of pradhan on the road and made ruckus in lucknow
रामकुमार (फाइल फोटो), आक्रोशित परिवारीजनों ने पूर्व प्रधान का शव रखकर बुद्धेश्वर मोहान रोड पर जमकर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के पारा में सलेमपुर पतौरा के पूर्व प्रधान रामकुमार गौतम उर्फ गुड्डू गौतम (48) की रविवार रात गोली मारकर हत्या से आक्रोशित परिवारीजनों ने सोमवार दोपहर जमकर हंगामा किया। पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर बुद्धेश्वर-मोहान रोड पहुंचे और सड़क जाम कर दी। करीब चार घंटे तक हंगामा व प्रदर्शन चला, जिससे इलाके की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सूचना पाकर आए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पूर्व प्रधान के परिवारीजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। शाम लगभग छह बजे मामला शांत हुआ। उधर, पूर्व प्रधान के परिवारीजनों की तरफ से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे जमीन समेत अन्य विवाद खंगाले जा रहे हैं। हंगामा व प्रदर्शन की शुरुआत दोपहर करीब दो बजे से हुई।

people kept dead body of pradhan on the road and made ruckus in lucknow
पूर्व प्रधान का शव रख जमकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधान के परिवारीजन घर से पैदल ही उनका शव करीब एक किलोमीटर दूर बुद्धेश्वर-मोहान रोड ले गए और सड़क जाम कर दी। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर सूर्यकांत त्रिपाठी और सीओ आलमबाग लाल प्रताप सिंह समेत कई थानों की पुलिस फोर्स ने समझाने की कोशिश की तो लोग भड़क उठे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की लापरवाही के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान बुद्धेश्वर-मोहान रोड पर यातायात व्यवस्था ठप हो गई। शाम छह बजे अधिकारियों ने आक्रोशित परिवारीजनों व इलाकाई लोगों को समझाकर शांत कराया।
 
people kept dead body of pradhan on the road and made ruckus in lucknow
परिवारीजनों ने शव रखकर प्रर्दशन किया। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधान रविवार रात करीब नौ बजे गांव के ही सजीवन के घर पर आयोजित बर्थडे पार्टी से बाइक से घर लौट रहे थे तभी ढिल्ले बाबा का शिवाला के पास दो बदमाशों ने उन्हें रोककर गोलियां मारी और भाग निकले। पूर्व प्रधान रामकुमार गौतम उर्फ गुड्डू की मां विशुनदेई इस वक्त प्रधान हैं। वह मां की प्रधानी का काम देखने के साथ काकोरी मोड़ पर ऑफिस खोलकर प्रॉपर्टी डीलिंग व प्लॉटिंग भी करते थे। पूर्व प्रधान की हत्या से आक्रोशित परिवारीजनों व इलाकाई लोगों ने रात ढाई बजे तक हंगामा किया और शव उठने नहीं दिया था। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा था। हत्या के पीछे जमीन के विवाद की आशंका जताते हुए पड़ताल की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
people kept dead body of pradhan on the road and made ruckus in lucknow
भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

विवादित जमीन पर ही अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधान रामकुमार गौतम उर्फ गुड्डू के शव का अंतिम संस्कार उसी विवादित जमीन पर किया गया जिसे लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। इलाकाई लोगों ने बताया कि काकोरी मोड़ मोहान रोड पर करीब 18 बीघा ग्राम समाज की जमीन को लेकर उनका कुछ दबंगों से विवाद चल रहा था। दबंगों ने उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करा लिए हैं। राजकुमार गौतम का कार्यालय भी उसी जमीन पर है। लोगों के मुताबिक, जमीन के अगले हिस्से का पूर्व प्रधान ने अपने नाम पट्टा करा लिया था, जिससे दबंग भड़के हुए थे। वह पूर्व प्रधान को जमीन खाली करने के लिए कई बार धमकियां भी दे चुके थे। दो महीने पहले पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला भी हुआ था। परिवारीजनों का आरोप है कि पारा पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे दबंगों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने रामकुमार गौतम की हत्या कर दी। हालांकि, परिवारीजनों ने किसी को नामजद नहीं किया है।

विज्ञापन
people kept dead body of pradhan on the road and made ruckus in lucknow
रामकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग
पूर्व प्रधान के परिवारीजनों ने प्रशासन से एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम सदर को सौंपे गए पांच सूत्री मांगपत्र में परिवारीजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के अलावा एक करोड़ रुपये मुआवजा, सुरक्षा के लिए दो गनर, शस्त्र लाइसेंस और मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग की है। एसडीएम सदर ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर तत्काल दो गनर मुहैया करा दिए और अन्य मांगें शासन के ध्यानार्थ रखने का आश्वासन दिया।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed