{"_id":"5f854ac48ebc3e5fa3000c00","slug":"people-are-searching-useful-things-after-control-on-fire-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पल भर में उजड़ गई बसी-बसाई गृहस्थी, ...अब मलबे में तलाश रहे जिंदगी, देखें- तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल भर में उजड़ गई बसी-बसाई गृहस्थी, ...अब मलबे में तलाश रहे जिंदगी, देखें- तस्वीरें
Tue, 13 Oct 2020 12:21 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
धोबीघाट बस्ती में लगी भीषण आग, घर का सामान तलाशते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की ऐशबाग धोबीघाट बस्ती में रविवार रात अचानक आग लग गई। आग शाॅर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है। रात करीब डेढ़ बजे भड़की आग ने एक-एक कर 57 झोपड़ियों को अपनी जद में ले लिया। आग की चपेट में आने से झोपड़ियों के साथ कई परिवारों के अरमान भी जलकर राख हो गए। पुलिस व अग्निशमन कर्मियों को आग पर काबू पाने में पांच घंटे मशक्कत करनी पड़ी।
- फोटो : amar ujala
बाजारखाला के ऐशबाग ईदगाह के पास धोबीघाट है। यहां पर झुग्गी बस्ती में करीब डेढ़ सौ परिवार रहते हैं। रविवार रात खाना खाकर अधिकतर परिवार सोए हुए थे। रात एक बजे शोर मचने लगा। तो लोगों की नींद खुल गई। आग की लपटें देख हर कोई सहम गया। जान बचाने को लोग बच्चों को गोद में उठा कर भागने लगे। महज चंद मिनटों में 57 झोेपड़ियां जल गई।
- फोटो : amar ujala
इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक बाजारखाला विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, झोपड़ियों में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। नसीम की चार बकरियां, नूरजहां की बिल्ली व कछुआ जल गया। वहीं पुत्तन का ई-रिक्शा, रिंकू की बाइक सहित एक दर्जन गाड़ियां, 15 साइकिल जलकर राख हो गईं। शबनम के मुताबिक, उसकी बेटी तबस्सुम की शादी 18 अक्तूबर को थी। सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
दस गाड़ियों ने पांच घंटे में पाया आग पर काबू
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही 10 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। वह खुद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कई घरों की छत प्लास्टिक से ढकी थी जिसकी वजह से लपटें तेजी से फैलीं। गैस सिलेंडर और फ्रिज के कम्प्रेशर फटने से राहत कार्य में दिक्कत आई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही 10 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। वह खुद मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कई घरों की छत प्लास्टिक से ढकी थी जिसकी वजह से लपटें तेजी से फैलीं। गैस सिलेंडर और फ्रिज के कम्प्रेशर फटने से राहत कार्य में दिक्कत आई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
गृहस्थी का सामान जलने से दम घुटने वाला धुआं फैल गया था। ऐसे में दमकल कर्मी गैस मास्क लगा कर बस्ती में दाखिल हुए। दस गाड़ियों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। सीएफओ के मुताबिक, आग किस वजह से लगी अभी इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहना संभव नहीं है। हालांकि प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है। इसकी जांच कराई जा रही है।