फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुंदरियों ने इस अंदाज में अभिनेत्री श्रीदेवी को किया याद, दी श्रद्घांजलि, यहां देखें तस्वीरें

Fri, 02 Mar 2018 07:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Mar 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
participants pay tribute to sridevi in miss north india princess   grand finale.

लखनऊ में आयोजित मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को याद किया और उन्हें नमन कर श्रद्घांजलि दी। इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के छोटे-छोटे शहरों से आईं प्रतिभागियों ने भाग लिया और ग्रैंड फिनाले में 12 प्रतिभागियों में से गुरूग्राम की सिद्घि सिद्घमुख को विजेता चुना गया।

participants pay tribute to sridevi in miss north india princess   grand finale.

प्रतियोगिता में विजेता का चुनाव करने के लिए तीन राउंड रखे गए थे। जिसमें पहले राउंड में प्रतिभागियों को अपने डांसिंग स्किल्स का प्रदर्शन करना था। इस राउंड में प्रतिभागियों ने न जाने कहां से आई है ये लड़की... गाने पर परफॉर्म कर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्घांजलि दी। दूसरे राउंड में एथनिक वियर में एक के बाद एक आती सुंदरियों ने कजरा मुहब्बत वाला अंखियों में ऐसा डाला.. पर डांस कर जजों का ध्यान खींचा। तीसरे इवनिंग राउंड के बाद अंतिम छह में सिद्धि, प्रजोल, अनु, निधि, साक्षी और आकांक्षा ने जगह बनाई।

participants pay tribute to sridevi in miss north india princess   grand finale.

आपको बता दें कि अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में 24 फरवरी को निधन हो गया था। जिसके बाद पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा रहा। श्रीदेवी को उनकी एक्टिंग, डांस के अलावा उनके फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। ग्रैंड फिनाले में मौजूद जजों ने उन्हें श्रद्घांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
participants pay tribute to sridevi in miss north india princess   grand finale.

मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस की प्रतिभागी।

विज्ञापन
participants pay tribute to sridevi in miss north india princess   grand finale.

एक्ट्रेस व मॉडल उर्वशी रौतेला के साथ मिस नॉर्थ इंडिया विनर सिद्घि सिद्घमुख।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed