फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीस बढ़ाने के विरोध में अभिभावकों ने किया हंगामा

Tue, 12 Apr 2016 02:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Apr 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
paraents protest against jaipuria school for fee hike
अ‌भ‌िभावकों ने क‌िया व‌िरोध - फोटो : Amar Ujala

सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के गोमतीनगर स्थित कैंपस में वातानुकूलन के नाम पर हुई फीस बढ़ोतरी के विरोध में अब बच्चों की माताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को स्कूल गेट पर हुए प्रदर्शन में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं मौजूद रहीं। दरअसल, स्कूल प्रशासन ने फीस में 20 से फीसदी तक वृद्धि कर दी है। मगर, अभिभावक इसका विरोध कर रहे हैं। अभिभावकों ने फीस वृद्धि वापस करने के लिए सोमवार तक का समय दिया था, लेकिन नतीजा सिफर रहा।

paraents protest against jaipuria school for fee hike
अभ‌िभावकों ने जताया व‌िरोध - फोटो : Amar Ujala

सोमवार सुबह सात बजे से ही स्कूल गेट पर बड़ी संख्या में बच्चों की मम्मियां इकट्ठा हो गईं। वहीं, प्रिंसिपल ने अभिभावकों से दो टूक कह दिया कि  फीस वृद्धि वापस नहीं होगी। हंगामे और प्रदर्शन को देखते हुए जिलाधिकारी राजशेखर ने मामले की जांच कराने की बात कही है। प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने बताया कि इस साल स्कूल प्रशासन ने 20 से 50 फीसदी तक फीस बढ़ाई है। इसकी वजह स्कूल कैंपस का वातानुकूलित होना बताया जा रहा है। जबकि अभिभावकों का कहना है कि जब स्कूल डवलपमेंट चार्ज ले रहा है तो वातानुकूलित करने के नाम पर फीस में बढ़ोतरी कैसे कर सकता है। स्कूल प्रशासन ने सेकंड गर्ल चाइल्ड को मिलने वाली ट्यूशन फीस में 50 फीसदी की छूट भी इस साल समाप्त कर दी है।

paraents protest against jaipuria school for fee hike
अभ‌िभावकों ने जताया व‌िरोध - फोटो : Amar Ujala

लेट फीस भी 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है। इन्हीं सब मांगों को लेकर पिछले सोमवार को भी अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद प्रिंसिपल ने 11 अप्रैल तक का समय मांगते हुए मामला प्रबंध समिति के सामने रखने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
paraents protest against jaipuria school for fee hike
अभ‌िभावकों ने जताया व‌िरोध - फोटो : Amar Ujala
सोमवार सुबह अभिभावकों के प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से पुलिस तैनात थी। गेट पर एक हजार से ज्यादा अभिभावकों के जमा होने के बाद 15 अभिभावकों को बातचीत के लिए अंदर बुलाया गया। प्रिंसिपल ने अभिभावकों से साफ कह दिया कि बढ़ी फीस वापस नहीं होगी। वहीं, मामला गरमाने पर जिलाधिकारी ने समिति बनाकर जांच करवाने की बात कही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed