उन्नाव की 23 वर्षीय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के साथ हुई बर्बरता ने लोगों का दिल दहला दिया है। बृहस्पतिवार सुबह बेखौफ दरिंदों ने पीड़िता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता को लखनऊ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां से देर शाम उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
लखनऊ सिविल अस्पताल में पीड़िता का हालचाल लेने के लिए अलग-अलग पार्टियों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और कई बड़ी हस्तियां पहुंची। उन सभी ने दरिंदों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। पर्वतारोही पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा भी पीड़िता को देखने अस्पताल पहुंचीं। पीड़िता की हालत देखकर अरुणिमा बहुत भावुक हो गई। उन्होंने दरिंदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
3 of 5
अरुणिमा सिन्हा
- फोटो : amar ujala
बता दें कि वारदात उस समय हुई जब पीड़िता केस के सिलसिले में रायबरेली कोर्ट जा रही थी। वारदात में पीड़िता से दुष्कर्म के दो आरोपी भी शामिल हैं। मुख्य आरोपी शिवम त्रिवेदी 30 नवंबर को ही जेल से बाहर आया था। पीड़िता के मजिस्ट्रेड को दिए बयान के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में प्रधान का पति व बेटा भी है।
4 of 5
अरुणिमा सिन्हा
- फोटो : amar ujala
पीड़िता की हालत देखने के बाद अरुणिमा ने बयान दिया कि देश को परिवार की तरह ऐसे लोगों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। प्रधानमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। इस पर कठोर कार्रवाई करके आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
5 of 5
अरुणिमा सिन्हा
- फोटो : amar ujala
यह बेहद शर्मनाक भी है कि जब पीड़िता दुष्कर्म का केस दर्ज कराने पहुंची थी, तब पुलिस ने आनाकानी की थी। बाद में कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया था।