ओवरलोड होकर फर्राटा भरने वाले ऑटो-टेंपो व डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई का परिवहन व पुलिस विभाग कागजी ढिंढोरा पीटते हैं, लेकिन धरातल के हालात जुदा होते हैं। सख्ती न होने के कारण ऐसे वाहन यात्रियों की जान दांव पर लगाकर दौड़ रहे हैं।
बहराइच में भीषण सड़क हादसा: छह सीटर ऑटो में 20 सवारियां, प्रत्यक्षदर्शी बोले- स्पीड कंट्रोल नहीं कर सके
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Apr 2025 08:03 PM IST
सार
बहराइच में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गोंडा-बहराइच हाईवे पर पयागपुर थाना क्षेत्र के कटेल चौराहे पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने ओवरलोडिंग को दुर्घटना का एक कारण बताया। वहीं, प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन