फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर ढकने के बाद ही पर्यटकों को इमामबाड़ा में मिली एंट्री, बांटे गए दुपट्टा और स्टोल

Mon, 01 Jul 2019 05:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Jul 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Only people in decent clothes are allowed to come in Imambara in Lucknow.
इमामबाड़ा - फोटो : amar ujala

बड़ा व छोटा इमामबाड़ा में पर्यटकों के शालीन कपड़ों में प्रवेश का डीएम कौशल राज शर्मा का फरमान रविवार को देखने को मिला। पर्यटकों को गेट पर ही गाइडों व कर्मचारियों ने इमामबाड़ा में दुपट्टा व स्टोल बांटे।

Only people in decent clothes are allowed to come in Imambara in Lucknow.
इमामबाड़ा - फोटो : amar ujala

हुसैनाबाद ट्रस्ट गाइड व कर्मचारियों का कहना है कि डीएम के आदेश के मुताबिक, पर्यटकों को भड़काऊ परिधान पहन कर जाने से रोका गया, साथ ही उन्हें सिर ढक कर जाने को कहा गया।

Only people in decent clothes are allowed to come in Imambara in Lucknow.
इमामबाड़ा - फोटो : amar ujala

ट्रस्ट की बैठक में शनिवार को डीएम ने हुसैनाबाद ट्रस्ट के अधीन ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को भड़काऊ परिधान पर प्रतिबंध के साथ फोटो कैमरों के प्रवेश व फोटो शूट पर रोक लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Only people in decent clothes are allowed to come in Imambara in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

कर्मचारियों का कहना है कि रविवार को छुट्टी का आखिरी दिन होने के चलते भीड़ अधिक थी जिससे पर्यटक अधिक थे। सोमवार से आदेश का पूरी तरह सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
Only people in decent clothes are allowed to come in Imambara in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

उधर, एडीएम पश्चिम व प्रभारी हुसैनाबाद ट्रस्ट संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि इमामबाड़ों में पर्यटकों को मर्यादित परिधानों में ही प्रवेश दिया जाएगा। इस संबंध में सभी सुरक्षाकर्मी ध्यान देंगे। वहीं, बेगमात राय फैमली ऑफ अवध की अध्यक्ष फराहना मालिकी ने डीएम के उक्त आदेश का स्वागत किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed