{"_id":"5f55e75c8ebc3e54c3002389","slug":"one-died-and-two-injured-after-explosion-in-a-house-in-balrampur-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलरामपुरः मकान में जबरदस्त विस्फोट, एक की मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुरः मकान में जबरदस्त विस्फोट, एक की मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरी, देखें तस्वीरें
Mon, 07 Sep 2020 02:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
मकान में विस्फोट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के गदूरहवा में सोमवार सुबह एक घर में आतिशबाजी के बारूद से जबरदस्त धमाका हुआ। जिससे कई मकानों के परखच्चे उड़ गए। धमाके में पड़ोसी घर के एक किशोर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
- फोटो : amar ujala
धमाके की छानबीन में पता चला कि मकान मालिक मोहम्मद अकरम के नाम से रेडीमेड आतिशबाजी बेचने का लाइसेंस है।
- फोटो : amar ujala
अकरम की दुकान नगर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर रोड पर बिजलीपुर में थी। वहां पर दुकान के गोदाम को लेकर विवाद हुआ। अकरम अपनी सारी आतिशबाजी घर में लाकर अवैध रूप से रखे हुए था। एसपी देव रंजन वर्मा ने पुष्टि की है कि बारूद से ही विस्फोट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
इससे पहले मोहम्मद अकरम उर्फ बबलू के भाई सबलू ने बताया कि भाभी सब्जी बना रही थी और तेज धमाके के साथ गैस का सिलेंडर फट गया। तेज धमाकों से सात -आठ घरों में काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
पड़ोस के घर में मौजूद किशोर ननकने अली (16) की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। अकरम के घर की महिला सुबरा (50)और रूबी (15) घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।