फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

60 साल के बुजुर्गों ने रैम्प पर दिखाया ऐसा जोश, युवा भी जाएं शरमा

Mon, 15 Oct 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Oct 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
old people did ramp walk in lucknow
बुजुर्गो ने मंच पर जमकर मस्ती की - फोटो : amar ujala

लखनऊ में हौसलों की उड़ान से रविवार को बुजुर्गों ने उम्र का बंधन तोड़ दिया। रैम्प पर 60 साल के वृद्धों का ऐसा जोश नजर आया कि युवा भी शरमा जाएं। डांडिया और कैटवॉक में हिस्सा लेकर नौजवानों को जता दिया कि उम्र के इस पड़ाव में भी वेे किसी से कम नही हैं। मौका रहा संजोगता महाजन मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से उर्दू अकादमी के सभागार में ‘खूबसूरत शाम बुजुर्गों के नाम’ कार्यक्रम का। 

old people did ramp walk in lucknow
बुजुर्गो ने मंच पर जमकर मस्ती की - फोटो : amar ujala
डांडिया के 30 से 75 वर्ष की महिलाओं के समूह में संतोष श्रीवास्तव, तूलिका पांडेय, कीर्ति अग्रवाल, पूजा, नीता, शांति तिवारी, रश्मि, फराह सहित तमाम महिलाएं जमकर झूमीं। वहीं, निष्ठा, दया रानी, अनुष्का शर्मा, दिव्यांशी चौरसिया और उदिता पांडेय ने भरतनाटयम से सबका हौसला बढ़ाया। वंशिका, आयुषी शुक्ला, तनिष्का पांडेय और इशिका ने सेमी क्लासिकल डांस से हुनर दिखाया। 
old people did ramp walk in lucknow
बुजुर्गो ने मंच पर जमकर मस्ती की - फोटो : amar ujala
दर्शकों ने तालियों से बढ़ाया जोश
बुजुर्गों का समूह कैटवॉक को रैम्प पर उतरना शुरू हुआ तो दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया। मंच पर बुजुर्ग इसी कोशिश में दिख रहे थे कि वह किसी से पीछे से न छूट जाएं। जीसी सिंघल, केसी मिश्रा, सत्या सिंह, प्रेम मेहरोत्रा, उपेन्द्र बाजपेयी, आरएन टंडन, साक्षी चिकर, आलोक कुमार सक्सेना, दवेन्द्र मोदी, चित्रा सक्सेना, रेवी गुप्ता, दिनेश टंडन, ऊषा अग्रवाल, वीना लखानी सहित 60 साल से ऊपर के करीब 25 बुजुर्गों ने धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
old people did ramp walk in lucknow
बुजुर्गो ने मंच पर जमकर मस्ती की - फोटो : amar ujala
गायन प्रतियोगिता में भी जलवा
गायन प्रतियोगिता में भी बुजुर्गों ने जलवा बिखेरा। वीके जोशी ने मेरी याद में तुम न आंसू बहाना... जीसी सिंघल ने एहसान दिल पे तुम्हारा है दोस्तों... गीत सुनाया। केसी मिश्रा ने घुंघरू की तरह बजता ही रहा हूं मैं... गीत को अपनी आवाज दी। उपेन्द्र बाजपेयी, प्रभात मेहरोत्रा, आचार्य वीसी द्विवेदी, तेजस्वी, साक्षी चिकर, आलोक कुमार सक्सेना, देवेन्द्र मोदी, बद्री विशाल, मधु श्रीवास्तव, शरद राही, डीके श्रीवास्तव, शरद राही, दिनेश टंडन सहित करीब 20 से ज्यादा बुजुर्गों ने मुकाबले में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
old people did ramp walk in lucknow
बुजुर्गो ने मंच पर जमकर मस्ती की - फोटो : amar ujala
कैटवॉक में देवेन्द्र, गायन में केसी मिश्र अव्वल
कैटवॉक में देवेन्द्र मोदी प्रथम, विनीत दूसरे और मधु श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में केसी मिश्र ने पहला स्थान हासिल किया। ममता अस्थाना दूसरे और जीसी सिंघल तीसरे नंबर पर रहे। पदमा गिडवानी, कुसुम वर्मा, संतोष श्रीवास्तव और केवल कुमार जज रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed