{"_id":"5b9cd240867a557ec524c104","slug":"no-helmet-no-entry-rule-in-police-stations-of-lucknow-tobacco-also-banned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों पर सख्ती, बिना हेलमेट थाने में प्रवेश नहीं और ऑफिस में तंबाकू खाया तो खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों पर सख्ती, बिना हेलमेट थाने में प्रवेश नहीं और ऑफिस में तंबाकू खाया तो खैर नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Sep 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिस कर्मियों को थाने में प्रवेश नहीं मिलेगा। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया, जिसमें साफ निर्देश दिया है कि हेलमेट नहीं लेकर आने वाले पुलिस कर्मियों को कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाए।
up police
- फोटो : amar ujala
एसएसपी ने इसके लिए ‘नो हेलमेट-नो इंट्री’ का फरमान जारी कर दिया है। मातहतों को साफ निर्देश दिया कि बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मियों का चालान काटा जाए।
मॉनीटरिंग सीओ ऑफिस और सीओ लाइन्स से होगी।
मॉनीटरिंग सीओ ऑफिस और सीओ लाइन्स से होगी।
up police
- फोटो : amar ujala
दोनों प्रमुख स्थानों के मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मियों का विशेष दस्ता तैनात किया जाएगा, जो बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करेगा। साथ ही यह व्यवस्था राजधानी के सभी थानों में भी लागू की गई है। एसएसपी के मुताबिक इस आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को 30 सितम्बर तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पुलिस
ऑफिस में तंबाकू का सेवन नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने राजधानी के पुलिस ऑफिस सहित सभी छोटे-बड़े कार्यालयों को तंबाकू मुक्त करने का आदेश शुक्रवार को जारी किया है। उन्होंने सभी पुलिस ऑफिसों के जिम्मेदारों को निर्देश दिया है कि इसका कड़ाई से पालन कराएं। अगर कोई भी कार्यालय परिसर में तंबाकू का सेवन करता हुआ मिले, उस पर दो सौ रुपये जुर्माना लगाया जाए।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने राजधानी के पुलिस ऑफिस सहित सभी छोटे-बड़े कार्यालयों को तंबाकू मुक्त करने का आदेश शुक्रवार को जारी किया है। उन्होंने सभी पुलिस ऑफिसों के जिम्मेदारों को निर्देश दिया है कि इसका कड़ाई से पालन कराएं। अगर कोई भी कार्यालय परिसर में तंबाकू का सेवन करता हुआ मिले, उस पर दो सौ रुपये जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन
तीन बार से अधिक जुर्माना लगने के बाद भी कोई पकड़ा जाता है तो उसे परिसर में आने पर प्रतिबंध भी लगा दिया जाएगा। जुर्माना वसूलने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से चालान बुक भी मंगा ली गई है।