आरती किसी और के साथ बाहुबली देखने गई तो सौरभ के सिर पर खून सवार हो गया, इसके बाद हुआ दिल दहलाने वाला कांड। आगे देखें पूरा मामला...
2 of 12
मर्डर
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में मंगलवार सुबह हुए दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। पारा इलाके के रामविहार कॉलोनी में रिटायर्ड सूबेदार लालबहादुर सिंह अपनी पत्नी रेनू को लेकर अस्पताल गए थे। लौटे तो उनकी दो बेटियां बेटी आरती (24) और अंतिमा (18) खून से लथपथ हालत में मिलीं। बेटियों को लेकर अस्पताल दौड़े डॉक्टरों ने वहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
किचन और बरामदे में खून बिखरा था। छोटी बेटी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसके हाथ में बाल मिले जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि मरने से पहले संघर्ष हुआ होगा। दोनों बेटियों के गले में घाव हैं, माना जा रहा है कि किसी ब्लंट चीज से वार किया गया है।
इस हत्याकांड का खुलासा लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार और उनकी टीम ने 24 घंटे के अंदर कर लिया। दोनों बेटियों की हत्या उनके पड़ोस में रहने वाले सौरभ शर्मा ने की थी।
एसएसपी दीपक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, ये एक ब्लाइंड केस था जिसमें कोई गवाह मौजूद नहीं था। घटना सनसनीखेज थी और चैलेंज था।