{"_id":"5dad8da28ebc3e93cd66c8d6","slug":"murderers-of-kamlesh-tiwari-bought-mobile-and-sim-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमलेश तिवारी हत्याकांड: हत्या के आरोपियों ने इस शहर से खरीदा था मोबाइल और सिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश तिवारी हत्याकांड: हत्या के आरोपियों ने इस शहर से खरीदा था मोबाइल और सिम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्रवार को हुई हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के मामले में एसटीएफ ने एक और खुलासा किया है। एसटीएफ सूत्रों केमुताबिक हत्यारों ने कमलेश तिवारी की हत्या से एक दिन पहले यानी 17 अक्तूबर को रेलबाजार के हैरिसगंज स्थित कान्हा टेलीकॉम शॉप से सिम व मोबाइल सूरत निवासी अशफाक हुसैन की आईडी से खरीदा था।
सिम खरीदने के बाद अशफाक साथी संग झकरकटी बस अड्डे पहुंचा। वहां से लखनऊ को रवाना हो गया था। एसटीएफ ने टेलीकॉम शॉप की महिला संचालक पुष्कल पांडेय को हत्या आरोपियों का वीडियो दिखाया, तो उसने सिम व मोबाइल खरीदने वाले को पहचान लिया। पुष्कल से आधे घंटे तक पूछताछ के बाद उसके पास जमा अशफाक की आईडी को कब्जे में ले लिया। इस दौरान एटीएफ ने शॉप के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे।
3 of 5
कमलेश तिवारी हत्याकांड (फाइल फोटो)
एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, वलसाड़ गुजरात से कानपुर आने वाली उद्योग कर्मी एक्सप्रेस से हत्यारोपी घटना के एक दिन पहले 17 अक्तूबर की शाम कानपुर आए थे। ट्रेन शाम करीब 7.45 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंची थी। इसके ठीक 15 मिनट बाद रात 8 बजे हत्यारोपी एक नंबर प्लेटफार्म की एक की तरफ स्टेशन के बाहर निकले और रेलबाजार होकर हैरिसगंज स्थित टेलीकॉम से सिम-मोबाइल खरीदा। वहां से टाटमिल चौराहा होकर झकरकटी पहुंच गए। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे पहले से शहर से परिचित थे, या उनकी मदद के लिए कोई पहले से स्टेशन पर मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कमलेश तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
रात आठ बजे खरीदा गया सिम करीब एक घंटे बाद एक्टिवेट हुआ था। एसटीएफ सूत्रों केअनुसार हत्यारोपियों को यह जानकारी थी कि कानपुर में बाहर की आईडी पर आसानी से सिम मिल जाएगा। लखनऊ में सिम खरीदना उनके लिए मुश्किल भरा होता। एटीएस सूत्रों के मुताबिक कानपुर देहात के गेंदामऊ रूरा निवासी प्रदीप कुमार यादव की मुलाकात हत्यारोपियों से ट्रेन में हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
कमलेश तिवारी हत्याकांड (फाइल फोटो)
बातचीत के दौरान हत्यारोपियों ने प्रदीप के मोबाइल से किसी से बात भी की थी। कानपुर देहात के रूरा के गेंदामऊ निवासी प्रदीप कुमार यादव से अभी एसटीएफ टीम लखनऊ में पूछताछ कर रही है। रविवार को रूरा थाने की पुलिस प्रदीप के घर में छानबीन करने पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। आसपास केलोग भी प्रदीप के परिजनों के बारे में पुलिस को कुछ नहीं बता सके। (इनपुट : कानपुर ब्यूरो)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।