फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपत्तिजनक हालत में देख ट्रक ड्राइवर पर किया कुल्हाड़ी व रॉड से हमला, खून से लथपथ मिला शव

Thu, 20 Dec 2018 04:25 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Thu, 20 Dec 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
murder of truck driver in lucknow
राजकरन चौरसिया( फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

मोहनलालगंज के भावाखेड़ा गांव में मंगलवार रात ट्रक चालक 42 वर्षीय राजकरन चौरसिया की सिर पर कुल्हाड़ी व रॉड मारकर हत्या कर दी गई। वह घर पर अकेला था। बुधवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने पर हड़कंप मच गया। छानबीन में पता चला कि उसके एक महिला से नाजायज संबंध थे। रात किसी वक्त महिला खाना देने के बहाने उससे मिलने आई थी। महिला का पति व बेटा भी वहां आ गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर राजकरन पर लोहे की रॉड व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने महिला व उसके पति को गिरफ्तार कर रॉड व कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। बेटा फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

murder of truck driver in lucknow
जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला ने बताया कि राजकरन चौरसिया पत्नी शांति के साथ रहता था। मंगलवार को शांति पांच वर्षीय बेटे के साथ बेटी अंशू की नगराम स्थित ससुराल गई थी। रात को किसी वक्त खाना देने के बहाने राजकरन की प्रेमिका उससे मिलने घर आ गई। वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो ढूंढते हुए पति व बेटा भी वहां पहुंच गए। कमरे में घुसते ही दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर महिला के पति व बेटे का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया

murder of truck driver in lucknow
हत्या - फोटो : amar ujala

दोनों ने मिलकर राजकरन के साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि गुस्से में उसके बेटे ने पास रखी लोहे की रॉड व कुल्हाड़ी उठाकर राजकरन पर वार कर दिया। उसके सिर पर गहरा जख्म हो गया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा जबकि महिला अपने पति व बेटे के साथ मौके से भाग गई। बुधवार सुबह राजकरन का शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। सहायक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विक्रांत वीर, क्षेत्राधिकारी राजकुमार शुक्ला समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने मौके से लोहे की रॉड व कुल्हाड़ी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शांति की तरफ से महिला व उसके पति और बेटे के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
murder of truck driver in lucknow
हत्या - फोटो : amar ujala
पुलिस को बता देते पड़ोसी तो शायद बच जाती जान
हत्या की रात आरोपी महिला के पीछे उसका पति व बेटा भी पहुंच गया और झगड़ा होने लगा जिसके बाद आरोपियों ने राजकरन पर हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन आस-पड़ोस के लोग घरों में दुबके रहे। किसी ने पुलिस को सूचना देने तक की कोशिश नहीं की। अगर पड़ोसी पुलिस को जानकारी दे देते तो शायत राजकरन की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
murder of truck driver in lucknow
हत्या - फोटो : amar ujala
पति-बेटे को बचाने के लिए खुद को बताती रही दोषी
पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने अकेले ही हत्या करने की बात कबूल की है। उसने हत्या के समय पति व बेटे को घर पर न होने की बात कही। यह भी कहा कि राजकरन उससे छेड़छाड़ करता था और बीतेदो महीने से वह उससे बातचीत नहीं कर रही थी। हालांकि, पुलिस के सवालों में वह उलझ गई और पति व बेटे को बचाने के लिए गलत जानकारी देने की बात कुबूल की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed