रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में लक्ष्मणपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र देशराज पाल सलोन की गुरुवार रात एक बजे धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मणपुर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र देशराज पाल सलोन विकासखंड में सफाई कर्मी तैनात था।
2 of 5
सफाईकर्मी की हत्या
- फोटो : amar ujala
मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान बना हुआ था। डॉयल 100 पुलिस मृतक को सीएचसी ले गई।
3 of 5
सफाईकर्मी
- फोटो : amar ujala
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बाइक करावती गांव के पास सड़क किनारे खड़ी मिली।
4 of 5
सफाईकर्मी की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
पुलिस इसे एक्सीडेंट मान रही है जबकि परिवारीजनों का कहना है कि हत्या की गई है।
5 of 5
सफाईकर्मी की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
हत्या की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।