{"_id":"5b3f0d014f1c1b0a278b4c2e","slug":"modern-heliport-will-built-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ समेत इन शहरों में हेलीकॉप्टर से कराई जाएगी ऐतिहासिक धरोहरों की सैर, देनी होगी ये कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ समेत इन शहरों में हेलीकॉप्टर से कराई जाएगी ऐतिहासिक धरोहरों की सैर, देनी होगी ये कीमत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन विभाग ने महत्वाकांक्षी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए यूपी में पांच अत्याधुनिक हेलीपोर्ट बनाने का खाका तैयार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक करीब 25 करोड़ रुपये से दिसंबर तक सभी हेलीपोर्ट तैयार हो जाएंगे। प्रत्येक हेलीपोर्ट पांच एकड़ का होगा। इतना ही नहीं, यहां से हेलीकॉप्टरों की उड़ान के लिए छह कंपनियों का चयन भी कर लिया गया है।
डेमो
- फोटो : amar ujala
‘हेलीकॉप्टर से सैर’ योजना को कुंभ शुरू होने से पहले ही मुकम्मल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभाग यूपी की राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी, मथुरा, इलाहाबाद व आगरा में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रहा है। पांच हेलीपोर्ट बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इलाहाबाद में काम शुरू हो चुका है। लखनऊ में जमीन की तलाश जोरों पर है।
- फोटो : डेमो
पहले जनेश्वर मिश्र पार्क व कल्ली पश्चिम में हेलीपोर्ट बनना था, पर फिजिबिलिटी नहीं होने से काम अटक गया। अब विभाग कुकरैल में हेलीपोर्ट के लिए प्रयासरत है। आगरा के लिए आगरा एक्सप्रेस- वे के आखिरी छोर पर पांच एकड़ जमीन की पहचान कर ली गई है। प्रत्येक हेलीपोर्ट पर हेलीपैड, पार्किंग सहित यात्रियों के लिए लाउंज, वेटिंग रूम, खानपान व यातायात की व्यवस्था होगी। हेलीकॉप्टरों से इन शहरों की ऐतिहासिक धरोहरों की सैर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
पहली बार पर्यटन विभाग आसमान से कुंभ के दर्शन करवाएगा। इसके लिए इलाहाबाद में अक्तूबर तक हेलीपोर्ट तैयार हो जाएगा। भीड़ अधिक होने पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने व हेलीकॉप्टरों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
ये कंपनियां करेंगी संचालन
यूपी में बनाए जा रहे हेलीपोर्ट से छह कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। इसमें चार्टर्ड एयरक्राफ्ट सर्विसेज, इंडो स्काई एविएशन प्राइवेट लिमिटेड, आर्यन एविएशन, एयरबोर्न एविएशन एकेडमी, चिपसन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड व सस्टेनेबल स्मार्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। हालांकि, कुछ कंपनियों की मांग थी कि उन्हें पर्यटन विभाग घंटे के हिसाब से भुगतान करे, लेकिन इस पर बात नहीं बनी।
यूपी में बनाए जा रहे हेलीपोर्ट से छह कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। इसमें चार्टर्ड एयरक्राफ्ट सर्विसेज, इंडो स्काई एविएशन प्राइवेट लिमिटेड, आर्यन एविएशन, एयरबोर्न एविएशन एकेडमी, चिपसन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड व सस्टेनेबल स्मार्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। हालांकि, कुछ कंपनियों की मांग थी कि उन्हें पर्यटन विभाग घंटे के हिसाब से भुगतान करे, लेकिन इस पर बात नहीं बनी।