फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले भी विवादों में घिर चुकी हैं राज्यमंत्री स्वाति सिंह, भंडारे में बांटती दिखीं थीं 100-100 के नोट

Sun, 17 Nov 2019 02:48 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Nov 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Women Welfare Swati Singh involved in controversies before
सीएम योगी और मंत्री स्वाति सिंह - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार में महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह पहले भी विवादों में घिर चुकी हैं। ताजा विवाद उनके एक ऑडियो क्लिप के वायरल होने से खड़ा हुआ है। स्वाति इस ऑडियो में एक बिल्डर के खिलाफ एफआईआर पर राजधानी के कैंट क्षेत्र की सीओ को धमका रही हैं। इसके बाद विपक्ष हमलावर और योगी सरकार बचाव की मुद्रा में है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्या फैसला लेते हैं, यह तो वक्त बताएगा लेकिन स्वाति ने विपक्ष को बैठे बिठाए एक बड़ा मुद्दा जरूर थमा दिया है।

 
Minister of State for Women Welfare Swati Singh involved in controversies before
स्वाति सिंह - फोटो : डेमो
बीते ढाई साल में स्वाति सिंह कई बार विवादों में आकर सरकार की किरकिरी करा चुकी हैं। पहली बार वह तब चर्चा में आईं जब योगी सरकार के गठन को दो महीने बाद ही मई 2017 में वह गोमतीनगर में एक बीयर बार के उद्घाटन के लिए पहुंच गई थीं। उस समय भी बीयर बार के उद्घाटन की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। तब भी सीएम ने उन्हें तलब कर सफाई मांगी थी।
Minister of State for Women Welfare Swati Singh involved in controversies before
स्वाति सिंह
यह मामला पूरी तरह ठंडा भी नहीं हुआ था कि एक महीने बाद ही स्वाति सिंह बड़े मंगल पर एक भंडारे में लोगों को प्रसाद के साथ 100-100 रुपये के  नोट बांटती नजर आईं। इसे लेकर भी बखेड़ा खड़ा हुआ था और सरकार की खासी किरकिरी हुई थी। यह मामला भी मीडिया की सुर्खियां बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Minister of State for Women Welfare Swati Singh involved in controversies before
स्वाति सिंह - फोटो : amar ujala
ये है ताजा मामला
शुक्रवार को एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें स्वाति सिंह अंसल ग्रुप के खिलाफ  एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले में सीओ कैंट को फोन पर कथित तौर पर धमकी देते सुनाई दे रही हैं। इस ऑडियो में स्वाति सिंह सीधे तौर पर सीओ को एफआईआर खत्म करने की हिदायत देती हुई सुनाई दे रही हैं। 
विज्ञापन
Minister of State for Women Welfare Swati Singh involved in controversies before
फाइल फोटो
वायरल ऑडियो में स्वाति सिंह सीओ पर बिल्डर के खिलाफ  एफआईआर दर्ज होने की वजह से गुस्से में थीं। ऑडियो में वह मामले की बात आगे तक नहीं जाने और बिल्डर के खिलाफ  कोई कार्रवाई नहीं करने का दबाव बना रही हैं। इतना ही नहीं वह यह कहते भी सुनाई दे रही हैं कि ऐसा ऊपर से आदेश है कि कोई एफआईआर अभी नहीं लिखा जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed