मायावती हों या अखिलेश यादव, सत्ता में रहते हुए दोनों ने ही सत्ता से हटने के बाद आलीशान बंगले में रहने का पूरा इंतजाम किया। दोनों ने अपने बंगलों की साज-सज्जा पर पानी की तरह पैसा बहाया।
2 of 4
mayawati home
- फोटो : amar ujala
वर्ष 2012 में शिवपाल सिंह यादव को आरटीआई के जरिए मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 13, माल एवेन्यू स्थित बंगले में निर्माण, मरम्मत व साज-सज्जा के नाम पर 86 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
3 of 4
mayawati home
- फोटो : amar ujala
मायावती के नाम आवंटित 13 माल एवेन्यू बंगले में 4 हजार वर्ग मीटर भूमि मान्यवर कांशीराम स्मारक विश्राम स्थल ट्रस्ट की है। यह भूमि वर्ष 2007 में गन्ना आयुक्त कार्यालय रिक्त कराने के बाद आवंटित की गई थी। इसे मायावती के बंगले में ही मर्ज कर दिया गया था।
4 of 4
अलिखेश यादव अपने सरकारी आवास में।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 4, विक्रमादित्य मार्ग आवास पर 40 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च हुए हैं। राज्य संपत्ति विभाग इस बंगले पर खर्च हुई धनराशि का विवरण नहीं दे पाया, लेकिन शासन ने निर्माण व मरम्मत के लिए पहले 15 करोड़ और फिर 28 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इसमें से कितनी धनराशि खर्च हुई। इसका ब्यौरा फिलहाल नहीं मिल पाया है।