फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसी भी दिन बुर्का पहनकर थाने पहुंच सकती हैं लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी

Tue, 15 Nov 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखन्ऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखन्ऊ Updated Tue, 15 Nov 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
manzil saini will investigate police stations in burqa
मंज‌िल सैनी - फोटो : amar ujala
लखनऊ के यासीनगंज में रविवार को सुन्नी मजलिसे अमल की ओर से आयोजित सामूहिक संवाद कार्यक्रम में मुस्लिम छात्राओं ने एसएसपी समेत कई अन्य अधिकारियों से दिल खोलकर बातें कीं। उन्होंने ये भी बताया क‌ि 15 साल पहले ज‌िस तरह के लड़के उनके आगे-पीछे लगने का प्रयास करते थे आज वैसे लोगों का क्या हाल है...
manzil saini will investigate police stations in burqa
मंज‌िल सैनी
एसएसपी मंजिल सैनी ने एक छात्रा के सवाल पर कहा कि वह जल्द ही बुर्का पहनकर थानों का औचक निरीक्षण करेंगी। इस दौरान छात्राओं ने परिवार और पुलिसिंग से जुड़े 21 सवाल किए। 
 
manzil saini will investigate police stations in burqa
मंज‌िल सैनी - फोटो : amar ujala
पुलिस की नौकरी में क्या आप पर भी राजनीतिक दबाव पड़ा है? नौकरी और परिवार में तालमेल कैसे बैठाती हैं? महिलाओं की नई टीम बनाने का मकसद क्या है? समाज और पुलिसिंग से जुड़े मुस्लिम छात्राओं के ऐसे 21 सवालों से रविवार को एसएसपी मंजिल सैनी और दूसरी महिला पुलिस अधिकारी रूबरू हुईं। अधिकारियों ने भी छात्राओं से दिल खोलकर बातें कीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
manzil saini will investigate police stations in burqa
मंज‌िल सैनी - फोटो : amar ujala
सामूहिक संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्रा तबस्सुम के सवाल पर एसएसपी मंजिल सैनी ने पुलिस पर राजनीतिक दबाव से इंकार नहीं किया। उन्होंने बताया कि पुलिस कप्तान के तौर पर लखनऊ उनका 10वां जिला है। अगर अधिकारी ईमानदारी से काम करते हुए जनता के दिल में जगह बनाने में कामयाब हो जाए तो समस्याएं कम हो जाती हैं। 
विज्ञापन
manzil saini will investigate police stations in burqa
मंज‌िल सैनी - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि पुलिस जनता पर नहीं बल्कि जनता के दिल पर राज करने वाली होनी चाहिए। एक छात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब वह थानों का औचक निरीक्षण बुर्का पहन कर करेंगी। लड़कियों से छेड़छाड़ के सवाल पर उन्होंने पुरुषों को अपनी परिवार की महिलाओं की तरह ही दूसरी औरतों का सम्मान करने की नसीहत दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed