ये तस्वीरें हैं इसी ईद की। क्या पता था ये बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम की आखिरी ईद होगी। अयोध्या का ये नजारा देखने लायक था। महंत ज्ञानदास हाशिम को ईद की बधाई देने पहुंचे थे और साथ में बैठकर अहम मुद्दों पर बातें भी की थीं। बता दें कि बाबरी मस्जिद के मुद्दई हाशिम अंसारी का बुधवार सुबह निधन हो गया है।
2 of 4
हाशिम से मिले महंत
- फोटो : amar ujala
ईद की सुबह महंत की टोली हाशिम को बधाई देने पहुंची थी। महंत ज्ञानदास और हाशिम ने एक-दूसरे को माला पहनाई और मुंह भी मीठा करवाया था इस दौरान महंत ने कहा कि अयोध्या को गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है, इस परंपरा को कायम रखना जरूरी है।
3 of 4
हाशिम से मिले महंत
- फोटो : amar ujala
इस दौरान महंत ने कहा कि मंदिर-मस्जिद मुद्दे का हल निकाले बिना अयोध्या का विकास संभव नहीं। वहीं महंत ने ये भी कहा, हमें मंदिर चाहिए लेकिन खून से सना मंदिर नहीं वहीं हाशिम ने कहा कि महंत फिरकापरस्ती के खिलाफ लड़ते रहे हैं और हम उनके साथ हैं।
4 of 4
हाशिम से मिले महंत
- फोटो : amar ujala
महंत ज्ञानदास ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है, हमें फैसले का इंतजार है फिर भी सुलह की जरूरत पड़ेगी और सुलह से ही स्थायित्व आएगा। इस बात का हाशिम ने भी समर्थन किया था।