फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exhibition: सैन्य हथियारों को देखने के लिए जुटे युवा, फ्लाईपास्ट कॉम्बैट डिस्प्ले ने जीता दिल, तस्वीरें

Thu, 05 Sep 2024 12:53 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 05 Sep 2024 12:53 AM IST
सार

Military Weapons Exhibition: छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में सशस्त्र बल समारोह के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग आधुनिक हथियार और सेना के करतब देखने के लिए पहुंचे। 

विज्ञापन
Lucknow: Youth gathered to see military weapons, flypast, combat display won hearts, photos
Military Weapons Exhibition - फोटो : अमर उजाला।
भयंकर धूप व चिपचिपाहट के बीच भी दर्शकों को देशप्रेम कम नहीं हुआ। सैन्य हथियारों व उपकरणों से रूबरू होने के लिए लोग छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में सशस्त्र बल समारोह के दूसरे दिन पहुंचे। समारोह में सुबह लड़ाकू जहाज जगुआर का फ्लाईपास्ट हुआ, जिसने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। 

Lucknow: Youth gathered to see military weapons, flypast, combat display won hearts, photos
Military Weapons Exhibition - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद डॉग शो, कॉम्बैट डिस्प्ले व बैंड की प्रस्तुतियों के कार्यक्रम हुए, जिसने दर्शकों को बांधे रखा। दोपहर होने तक धूप चरम पर पहुंच गई। तपिश व चिपचिपाहट से दर्शकों के पसीने छूटने लगे। लेकिन उनके देशप्रेम के आगे मौसम बौना साबित हुआ। 
 
Lucknow: Youth gathered to see military weapons, flypast, combat display won hearts, photos
Military Weapons Exhibition - फोटो : अमर उजाला।
दर्शकों ने असाल्ट राइफल से लेकर रॉकेट लॉन्चर, टैंकों, रडार, आकाश मिसाइल आदि के बारे में जानकारियां जुटाईं तथा उनके साथ तस्वीरें भी लीं। समारोह में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की आमद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow: Youth gathered to see military weapons, flypast, combat display won hearts, photos
Military Weapons Exhibition - फोटो : अमर उजाला।
प्रदर्शनी में सेना की मोडिफाइड बाइक, जिस पर एंटी गाइडेड मिसाइल लोड थी, ने दर्शकों को आकर्षित किया। यह पहाड़ी इलाकों में आसानी से चलाई जा सकती है। यह बाइक 60 से 80 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती है। जिप्सी दुश्मनों के नजर में आ जाती थी, इसलिए उसकी जगह यह बाइक इस्तेमाल की जा रही है। इसके अतिरिक्त अमरीका, रूस व इस्राइल मेड असाल्ट राइफलों, एलएमजी ने दर्शकों को अपना मुरीद बनाया।
विज्ञापन
Lucknow: Youth gathered to see military weapons, flypast, combat display won hearts, photos
Military Weapons Exhibition - फोटो : अमर उजाला।
समारोह में आईआईटी कानपुर के स्टॉल पर अत्याधुनिक ड्रोन के अतिरिक्त जेनरिक यूएवी सिमुलेटर लगाए गए हैं, जो दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है। प्रो. सुब्रमण्यम सदरला और डा. श्रवति सदरला की अगुवाई में तैयार यूएवी-1 ड्रोन खास है। ड्रोन की क्षमता 100 किमी तक है, जो 50 मिनट तक उड़ान भर सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed