{"_id":"5ee31ace8ebc3e4316320caf","slug":"lucknow-police-and-criminals-encounter-in-krishna-nagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दरोगा पर फायरिंग, बदमाश दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दरोगा पर फायरिंग, बदमाश दबोचा
Fri, 12 Jun 2020 11:34 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
मौकै पर जांच करती पुलिस, एनकाउंटर में घायल हुआ बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में कृष्णा नगर थानाक्षेत्र के केसरी खेड़ा में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इसमें सिंगार नगर चौकी प्रभारी पर फायरिंग कर भाग रहा बदमाश विशाल शर्मा पुलिस की गोली से घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला।
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी कृष्णा नगर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 12:15 बजे सिंगार नगर चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार बदमाश विशाल शर्मा और उसका साथी रानू आता दिखा। चौकी प्रभारी ने रुकने का इशारा किया तो विशाल ने फायर झोंक दिया और कनौसी पुल की तरफ भाग निकला। राजेंद्र कुमार ने वायरलेस को सूचना प्रसारित की तो चार थानों की पुलिस हरकत में आ गई।
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी दीपक सिंह के मुताबिक, केसरी खेड़ा के पास झाड़ियों में पुलिस का बदमाशों से आमना सामना हो गया। विशाल ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से विशाल घायल हो गया। वहीं, उसका साथी रानू भाग निकला। पुलिस ने विशाल को लोक बंधु अस्पताल भेजा, जहां से उसे ट्रॉमा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के मुताबिक, विशाल मूल रूप से लखीमपुर खीरी के सैदापुर मऊ गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ मानक नगर, आलमबाग और पारा में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी विशाल ने 5 मार्च 2019 को नाका में तैनात सिपाही अजीत यादव को गोली मारी थी। उसके खिलाफ नाका में हत्या की कोशिश व लूट का मुकदमा दर्ज है। वहीं, मानक नगर आलमबाग और पारा में भी उसके खिलाफ लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं।