फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजधानी में 135 दिन के भीतर दो बड़े हिंदूवादी नेताओ की हत्या, इन्होंने भी बताया अपनी जान को खतरा

Sun, 02 Feb 2020 12:55 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 02 Feb 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
lucknow newRanjit Bachchan shot dead after Hinduist leader Kamlesh Tiwari in Lucknow
रणजीत बच्चन, कमलेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत बच्चन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। इससे पहले 18 अक्टूबर को भी खुर्शेदबाद इलाके में हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी। लखनऊ में 135 दिन के भीतर दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। राजधानी के व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। इलाके में दहशत का माहौल है। 
lucknow newRanjit Bachchan shot dead after Hinduist leader Kamlesh Tiwari in Lucknow
हिन्दू महा सभा के यूपी अध्यक्ष की हत्या - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जब कमलेश तिवारी की हत्या हुई थी तब हिंदू संगठनों के नेताओं ने अपनी जान को खतरा बताया था। साथ ही उन्होंने अपनी सुरक्षा की मांग भी की थी। वहीं इस घटना के बाद एक बार फिर यही मांग उठने लगी है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार आशीष ने घटना स्थल पर पहुंचकर कहा कि उनकी पार्टी में रणजीत बच्चन काफी समय तक कार्यकारी अध्यक्ष रहे हैं। वह वर्तमान में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष थे। 
lucknow newRanjit Bachchan shot dead after Hinduist leader Kamlesh Tiwari in Lucknow
कमलेश तिवारी फाइल फोटो - फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि आज रणजीत की हत्या कर दी गई है, इससे पहले कमलेश तिवारी की हत्या की गई। हम हिंदू नेता लगातार टारगेट हो रहे हैं हमारी जान को खतरा है। उन्होंने सरकार से हिंदुत्व नेताओं की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। लगातार हो रही हिंदुत्व नेताओं की हत्या पुलिस पर भी सवाल खड़े कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow newRanjit Bachchan shot dead after Hinduist leader Kamlesh Tiwari in Lucknow
रणजीत बच्चन - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने अपने ऊपर भी हमले की आशंका जाहिर की थी। उन्होंने तब कहा था कि लगातार मिल रहीं धमकियों के बाद उन्हें मिली सुरक्षा एक साल पहले हटा ली गई। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर न्यायालय में फैसला अभी सुरक्षित है। ऐसे में उनकी भी हत्या हो सकती है।
विज्ञापन
lucknow newRanjit Bachchan shot dead after Hinduist leader Kamlesh Tiwari in Lucknow
रणजीत बच्चन के परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मनोज कुमार ने कहा था कि वर्ष 2017 में उन्हें सुरक्षा मिली हुई थी। मगर, अगस्त 2018 में ये सुरक्षा उनसे हटा ली गई। जाने से मारने की नीयत से उन पर पूर्व में गोली चलाई जा चुकी है। उन पर दो बार हमला भी हो चुका है। बता दें कि रविवार की सुबह करीब छह बजे हिन्दू महा सभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हजरतगंज इलाके में सीडीआरआई के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ गोलियों से भून डाला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed