{"_id":"6a39f654494ac46ad00e1603","slug":"lucknow-coaching-centre-fire-lives-snuffed-out-amidst-hammer-blows-tragedy-exposes-hollow-fire-safety-claims-2026-06-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: हथौड़े की चोट के साथ बुझती गईं जिंदगियां, त्रासदी ने खोली अग्निशमन के दावों की परतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: हथौड़े की चोट के साथ बुझती गईं जिंदगियां, त्रासदी ने खोली अग्निशमन के दावों की परतें
Tue, 23 Jun 2026 08:39 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 23 Jun 2026 08:39 AM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीती 8 जून को अग्निशमन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया था कि एसआरजी के लिए 240 कर्मियों को एनडीआरएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ तथा अन्य विशेषज्ञ संस्थानों में उन्नत प्रशिक्षण दिया जाए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 दिन पहले दिल्ली के एक होटल में हुए अग्निकांड में कई लोगों की मौत की घटना के बाद अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग को स्पेशलाइज्ड रेस्क्यू ग्रुप (एसआरजी) का गठन करने का निर्देश दिया था। पहले चरण में 10 जिलों में इसके गठन की तैयारी भी की गई, लेकिन सोमवार को अलीगंज के कोचिंग सेंटर एवं गेमिंग जोन में लगी आग के बाद राहत कार्यों में हुई लापरवाही ने विभाग के दावों की पोल खोल दी।
सीएम योगी ने मौके पर जानकारी ली।
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा था
सीएम ने हाईराइज भवनों के लिए आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की उपलब्धता के लिए भी कहा था। अस्पतालों, होटलों, स्कूलों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और बहुमंजिला भवनों का नियमित फायर ऑडिट कराने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को भी कहा था।
बिल्डिंग की दीवार तोड़कर निकाले गए बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
हर पल था भारी, दीवार तोड़ने में बीता कीमती समय
इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए अग्निशमन कर्मी दीवार तोड़ने के लिए हथौड़ा चलाते रह गए, जिससे देरी होने की वजह से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।अग्निशमन विभाग के पास मौके पर हैमर ड्रिल मशीन होती तो दीवार को तुरंत तोड़कर लोगों को बचाया जा सकता था। वहीं आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियों के देरी से पहुंचने से हालात पर समय पर काबू नहीं पाया जा सका। सीएम के निर्देश पर ही आलाधिकारियों ने घटनास्थल का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी लेते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
अलीगंज स्थित एक बिल्डिंग में आग लगने से कोचिंग पढ़ने व एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 छात्रों की जलकर मौत हो गई। कई छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे नौ छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा छोड़कर वापस आए और घटनास्थल का मुआयना किया। रक्षामंत्री एवं राजधानी के सांसद राजनाथ सिंह भी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। शॉर्ट सर्किट और एसी का कंप्रेसर फटने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।अलीगढ़ के पुरनिया स्थित बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप की दुकान है। पहली मंजिल पर पेट शॉप मालिक का वेयरहाउस है। दूसरी मंजिल पर थ्री-डी एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर और गेमिंग जोन के साथ 12वीं तक के विद्यार्थियों की कोचिंग चलती थी। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे वेयरहाउस में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई।
विज्ञापन
रेस्क्यू के दौरान निकाले गए 15 शव।
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी-तीसरी मंजिल पर मौजूद छात्र भीतर ही फंसे रहे
बिल्डिंग में मौजूद कई लोग विकराल हुई आग के बीच घिर गए। दूसरी व तीसरी मंजिल पर मौजूद छात्र भीतर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम के साथ एसडीआरएफ ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू के दौरान 15 शव बाहर निकाले गए। वहीं कई झुलसे छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इनमें से कई की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सभा छोड़ तुरंत वापस आए। उनके निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, डीजी फायर सुजीत पांडेय, पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक राहत-बचाव कार्य जारी था।