फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: एक ही पेड़ से लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाशें

Sun, 08 Nov 2015 01:25 AM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: एक ही पेड़ से लटकी मिली प्रेमी-प्रे‌मिका की लाशें

lovers dead body found hanging

तुलसीपुर (बलरामपुर)। जिंदगी साथ जीने की राह में पैदा हुईं मुश्किलों के कारण एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह प्रेमी-प्रेमिका का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की छानबीन की जा रही है।

तस्वीरें: एक ही पेड़ से लटकी मिली प्रेमी-प्रे‌मिका की लाशें

lovers dead body found hanging

तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लैबुड़वा भोजपुर गांव के बाहर ग्रामीणों ने आम के बाग में शनिवार सुबह प्रेमी युगल का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटकता देखा। थानाध्यक्ष तुलसीपुर भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि प्रेमी युगल की पहचान रिंकू शिल्पकार (22) पुत्र बुद्धू निवासी गैसड़ी बाजार तथा बेबी शिल्पकार (21) पुत्री रामकिशुन निवासी लैबुड़वा भोजपुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष के मुताबिक रिंकू की बहन की शादी लैबुड़वा भोजपुर गांव में हुई है।

तस्वीरें: एक ही पेड़ से लटकी मिली प्रेमी-प्रे‌मिका की लाशें

lovers dead body found hanging

रिंकू का बहन के यहां आना-जाना था। इसी दौरान रिंकू की बहन के पड़ोस में रहने वाली बेबी से जान-पहचान हो गई। दोनों के बीच कब प्यार हो गया और उन्होंने साथ जीने-मरने का कब निर्णय ले लिया, यह बात परिवारीजन नहीं जान सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवारीजनों को यह मंजूर नहीं था। रामकिशुन के मुताबिक पांच नवंबर को रिंकू बेबी को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि बेबी की शादी हो चुकी थी, लेकिन अभी गौना नहीं गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: एक ही पेड़ से लटकी मिली प्रेमी-प्रे‌मिका की लाशें

lovers dead body found hanging

रिंकू व बेबी को इस बात का मलाल था कि उनके इस रिश्ते को परिवारीजन स्वीकार नहीं कर रहे थे। इसी के चलते रिंकू व बेबी ने मौत को गले लगा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का खुलासा हो जाएगा। घटना के संबंध में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed