फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में चोरों ने इस तरह से लूटी ट्रेन, तस्वीरें

Tue, 25 Aug 2015 12:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Aug 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन

चोरों ने ट्रेन की पूरी बोगी पर ही हाथ साफ कर दिया, तस्वीरें

Loot in a train compartment.

पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में सेंध लगाकर चोरों ने पार्सल से भरी पूरी की पूरी बोगी ही साफ कर डाली। ट्रेन सोमवार सुबह चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो लाखों रुपये के कीमती सामान के चोरी हो जाने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।



चोरों ने ट्रेन की पूरी बोगी पर ही हाथ साफ कर दिया, तस्वीरें

Loot in a train compartment.

इसे लेकर चौक, अमीनाबाद, नाका और लाटूश रोड के दर्जनों व्यापारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करने पर व्यापारियों का गुस्सा और भड़क गया। जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। देर रात तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

चोरों ने ट्रेन की पूरी बोगी पर ही हाथ साफ कर दिया, तस्वीरें

Loot in a train compartment.

लाटूश रोड स्थित शिव कार्गो सर्विस के मालिक प्रदीप सिंह ने बताया कि चौक, अमीनाबाद, नाका क्षेत्र के दर्जनों कपड़ा व्यापारियों का सामान मुंबई से आना था। इसके लिए मुंबई में शनिवार को 140 बॉक्स की बुकिंग कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने ट्रेन की पूरी बोगी पर ही हाथ साफ कर दिया, तस्वीरें

Loot in a train compartment.

रविवार सुबह यह बॉक्स मुंबई में पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल वैन में लोड किए गए। सोमवार सुबह वह अपने सामान रिसीव करने पहुंचे। पता चला कि चोरों ने सेंध लगाकर पूरी बोगी में रखे लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। सभी बॉक्स खोल-खोल कर देखे गए थे। जिस बॉक्स में चोरों को कीमती सामान मिला, उसे उन्होंने निकाल लिया।

विज्ञापन

चोरों ने ट्रेन की पूरी बोगी पर ही हाथ साफ कर दिया, तस्वीरें

Loot in a train compartment.

इसी तरह से अमित कार्गो के मालिक अंजनी कुमार ने भी पुष्पक एक्सप्रेस से कीमती सामान की बुकिंग कराई थी। डेली पार्सल सर्विस के मालिक अरुण पाठक के अलावा लखनऊ के लगभग एक दर्जन से अधिक कुरिअर सर्विस के एजेंटों ने पुष्पक ट्रेन से पार्सल लखनऊ भेजा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed