फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिंजरे में फंसी मादा तेंदुआ, अब तक दो बच्चों समेत 18 को बना चुकी है निवाला, देखें तस्वीरें...

Sat, 14 Oct 2017 04:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Oct 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Leopard caught by forest department
पिंजरे में कैद तेंदुआ

सरयू के कछार क्षेत्र में स्थित गांव में अरसे से आतंक का पर्याय बनी मादा तेंदुआ शनिवार सुबह रेहुआ मंसूर गांव के निकट पिंजरे में फंस गई। उसे लखनऊ चिड़ियाघर भेजा गया है। पिंजरे में फंसी मादा तेंदुआ के एक शावक को शुक्रवार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। दूसरा शावक बिछड़ गया है। उसे पकड़ने के लिए चार स्थानों पर पिंजरे लगे हुए हैं।

Leopard caught by forest department
तेंदुए को देखने आए ग्रामीण

तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि तेंदुए के शावक के क्षेत्र में होने से लोग सशंकित भी हैं। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की कांबिंग जारी रहेगी। बहराइच वन प्रभाग के रामगांव व हरदी थाना का अधिकांश इलाका कछार का है। भौगोलिक परिस्थिति अनुकूल होने के चलते इस इलाके में साल भर से तेंदुओं का आतंक है।

Leopard caught by forest department
पिंजरे में कैद तेंदुआ

तेंदुओं ने दो बच्चों के साथ 18 से अधिक मवेशियों को अब तक निवाला बनाया है। तेंदुए के हमले से परेशान ग्रामीण कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इस पर बीते जुलाई माह में आजादनगर, मुकेरिया, रेहुआ मंसूर और बसौनामाफी गांव के निकट चार पिंजरे लगाए गए थे। 27 जुलाई को एक मादा तेंदुआ पिंजरे में बसौनामाफी गांव के निकट कैद हुई थी। लेकिन आतंक थमा नहीं था। शुक्रवार को मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard caught by forest department
तेंदुए को देखने आए ग्रामीण

ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक शावक को पकड़ लिया। जबकि दूसरे शावक के साथ तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गई। इस पर वन विभाग ने निगरानी तेज की। डीएफओ आरपी सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे के आसपास शिकार की तलाश में मादा तेंदुआ निकली और पिंजरे में फंस गई। तेंदुए को सुरक्षित पिंजरे में कैद कर चिड़िया घर लखनऊ भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चार तेंदुओं के होने का पता चला था। अबतक तीन पकड़े जा चुके हैं। एक अन्य को पकड़ने के लिए चारो पिंजरे लगे हुए हैं।

विज्ञापन
Leopard caught by forest department
पिंजरे में कैद तेंदुआ

वन विभाग की टीम निरंतर गश्त कर रही है। दो घंटे तक जमा रही भीड़, लोग रहे दहशतजदा मादा तेंदुआ के पिंजरे में फंसने की सूचना पाकर रेहुआ मंसूर के अलावा आसपास गांव के लोग एकत्रित हो गए। डीएफओ आरपी सिंह के साथ वन क्षेत्राधिकारी सदर डीके सिंह, वन दरोगा दीपक सिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन भीड़ अधिक होने पर रामगांव थाने की पुलिस बुलानी पड़ी। उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed