{"_id":"60e168cd8ebc3edfe068df0f","slug":"lda-demolished-the-building-of-mafia-ateeq-ahmad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पूर्व सांसद दाउद अहमद की बिल्डिंग तोड़ रही पोकलैंड मलबे में दबी, ड्राइवर फंसा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पूर्व सांसद दाउद अहमद की बिल्डिंग तोड़ रही पोकलैंड मलबे में दबी, ड्राइवर फंसा, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Jul 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व सांसद दाउद अहमद द्वारा रिवर बैंक कॉलोनी के पीछे बनाए गए अवैध निर्माण पर रविवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। यह बिल्डिंग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के नियमों को दरकिनार करके अवैध रूप से बनाई गई थी।
इमारत के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रही पोकलैंड मशीन इमारत के अचानक ढह जाने से मलबे में फंस गई। इसमें ड्राइवर भी अंदर फंस गया। हालांकि, तुरंत ही रेस्क्यू शुरू कर दिया गया।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर जिलाधिकारी व लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश ने बताया कि दाउद अहमद द्वारा रिवर बैंक कॉलोनी के पीछे एफ ब्लॉक में हाफिज डेरी के सामने इस बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा था, जोकि केंद्रीय संरक्षित स्मारक रेजीडेंसी के विनियमित क्षेत्र में स्थित है।
इस पर संज्ञान लेते हुए अधीक्षण पुरातत्वविद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, लखनऊ मंडल द्वारा 12 अक्तूबर 2018 को दाउद अहमद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका दाऊद की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया था। इसके बाद भी की गई कई आपत्तियों के बावजूद भी दाऊद अहमद ने अवैध निर्माण जारी रखा।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अंततः महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा 24 जून 2021 को प्राचीन संस्मारक तथा पुरातत्ववीय अवशेष अधिनियम की सुसंगत नियम व धाराओं के तहत दाउद अहमद को नोटिस प्रेषित किया गया था।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी भवन स्वामी की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तरफ से जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र पर अमल करते हुए रविवार को टीम भेजकर इस अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बिल्डिंग का एक दृश्य।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान बिल्डिंग अचानक से ढह गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।