फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात में नाग आकर करता है इस शिव मंदिर में पूजा, 17 सदी में हुई थी स्थापना

Mon, 06 Aug 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Aug 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
know about nageshwar mahadev mandir
नागेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : amarujala
लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित ऐतिहासिक नागेश्वर महादेव की महिमा आसपास के सैकड़ों गांवों तक फैली है। यहां दूर-दूर से लोग बाबा को पूजने आते हैं। कहते हैं, सावन मास में प्रतिदिन महादेव की आराधना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। 
know about nageshwar mahadev mandir
डेमो

यही वजह है कि यहां सावन के सोमवार को ही नहीं बल्कि पूरे मास भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। भक्त बताते हैं कि मंदिर की स्थापना 17वीं सदी में हुई थी। मंदिर बनने के बाद नजदीक ही एक तालाब की भी स्थापना की गई।

know about nageshwar mahadev mandir
डेमो
मंदिर के पास ऐतिहासिक त्रिपुर चंद्र बख्शी का तालाब, ठाकुरद्वारा व बड़ी बाजार स्थित है। मंदिर में शिवजी की सदियों पुरानी प्रतिमा स्थापित है। इलाकाई लोगों की मान्यता है कि मंदिर में स्थित शिव प्रतिमा स्वत: ही धरती से प्रकट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
know about nageshwar mahadev mandir
डेमो
 मंदिर से जुड़ी एक मान्यता यह भी है कि एक नाग सालों से इस मंदिर में रात में आकर शिवजी की आराधना करता है और रक्षा करता है। भक्तों की मनौती है कि यहां सावन मास में नियमित आराधना करने पर हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
know about nageshwar mahadev mandir
नागेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : amarujala
नागपंचमी, महाशिवरात्रि समेत कई विशेष पर्वों पर मेला लगता है और बाबा की झांकी सजती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed