फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नखलऊवा पंच.. जब बुजुर्ग महिला का दर्द सुन रात भर जागते रहे पूर्व सीएम

Sat, 16 Mar 2019 04:32 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Mar 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
know about former cm chaudhary charan singh
चौधरी चरण सिंह
चौधरी चरण सिंह हमेशा आम आदमी से जुड़े रहे। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उन्हें यह देखकर बड़ी कोफ्त होती थी कि नौकरशाही और मंत्री जनता की तकलीफ को बड़े हल्के में लेते थे। कई बार तो ये अधिकारी चौधरी साहब से ही उलझ जाते। चौधरी साहब इन अधिकारियों पर तंज कसते हुए ‘बूढ़ा बच्चा’ कहा करते थे।
know about former cm chaudhary charan singh
चौधरी चरण सिंह
चौधरी साहब के साथ काम करने वाले अधिकारी सुरेंद्र तिवारी ने अपने संस्मरण में लिखा है, ‘मैं एक दिन रात में 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचा तो देखा कि चौधरी साहब अपने कमरे में अकेले गहरी सोच में बैठे थे। मैंने सहमते हुए पूछा, ‘सर! क्षमा करें तो एक बात पूछना चाहता हूं।’
know about former cm chaudhary charan singh
चौधरी चरण सिंह
वह बोले, ‘बोलो।’  मैंने पूछा, ‘आज आप काफी उदास नजर आ रहे हैं।’ वे थोड़ी देर जैसे कहीं खो गए। फिर बोले, ‘तिवारी, काश! मैं दस साल और छोटा होता। तब मैं उन लोगों की सेवा और सक्रिय रूप से कर सकता था जो कष्ट में हैं। जिनकी कोई सुनने वाला नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
know about former cm chaudhary charan singh
चौधरी चरण सिंह
यह कहते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। मैं उन्हें चकित होकर ताकने लगा। मुझे पता चला कि रात में 10 बजे कोई बूढ़ी औरत मुख्यमंत्री आवास आई थी। उसके साथ पुलिस ने ज्यादती की थी। मैं कुछ कहने की स्थिति में नहीं था। देर रात कुछ अधिकारी पूरी रिपोर्ट लेकर आए।
विज्ञापन
know about former cm chaudhary charan singh
चौधरी चरण सिंह - फोटो : डेमो
सुबह होते-होते उस बूढ़ी औरत के साथ ज्यादती करने वाले पुलिस के लोग न सिर्फ निलंबित हो गए बल्कि उनके खिलाफ जांच भी बैठ गई। यह कार्रवाई करने के बाद ही चौधरी साहब आराम करने गए।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed