{"_id":"5c8cd79fbdec2214560115f8","slug":"know-about-former-cm-chaudhary-charan-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नखलऊवा पंच.. जब बुजुर्ग महिला का दर्द सुन रात भर जागते रहे पूर्व सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नखलऊवा पंच.. जब बुजुर्ग महिला का दर्द सुन रात भर जागते रहे पूर्व सीएम
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Mar 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चौधरी चरण सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चौधरी चरण सिंह हमेशा आम आदमी से जुड़े रहे। वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उन्हें यह देखकर बड़ी कोफ्त होती थी कि नौकरशाही और मंत्री जनता की तकलीफ को बड़े हल्के में लेते थे। कई बार तो ये अधिकारी चौधरी साहब से ही उलझ जाते। चौधरी साहब इन अधिकारियों पर तंज कसते हुए ‘बूढ़ा बच्चा’ कहा करते थे।
2 of 5
चौधरी चरण सिंह
चौधरी साहब के साथ काम करने वाले अधिकारी सुरेंद्र तिवारी ने अपने संस्मरण में लिखा है, ‘मैं एक दिन रात में 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचा तो देखा कि चौधरी साहब अपने कमरे में अकेले गहरी सोच में बैठे थे। मैंने सहमते हुए पूछा, ‘सर! क्षमा करें तो एक बात पूछना चाहता हूं।’
3 of 5
चौधरी चरण सिंह
वह बोले, ‘बोलो।’ मैंने पूछा, ‘आज आप काफी उदास नजर आ रहे हैं।’ वे थोड़ी देर जैसे कहीं खो गए। फिर बोले, ‘तिवारी, काश! मैं दस साल और छोटा होता। तब मैं उन लोगों की सेवा और सक्रिय रूप से कर सकता था जो कष्ट में हैं। जिनकी कोई सुनने वाला नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चौधरी चरण सिंह
यह कहते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। मैं उन्हें चकित होकर ताकने लगा। मुझे पता चला कि रात में 10 बजे कोई बूढ़ी औरत मुख्यमंत्री आवास आई थी। उसके साथ पुलिस ने ज्यादती की थी। मैं कुछ कहने की स्थिति में नहीं था। देर रात कुछ अधिकारी पूरी रिपोर्ट लेकर आए।
विज्ञापन
5 of 5
चौधरी चरण सिंह
- फोटो : डेमो
सुबह होते-होते उस बूढ़ी औरत के साथ ज्यादती करने वाले पुलिस के लोग न सिर्फ निलंबित हो गए बल्कि उनके खिलाफ जांच भी बैठ गई। यह कार्रवाई करने के बाद ही चौधरी साहब आराम करने गए।’
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।