आतंकवादियों पर सर्जिकल स्ट्राइक की बहुत सी खबरें आपने पढ़ी होंगी। टीवी व इंटरनेट पर वीडियो भी देखे होंगे, लेकिन रोंगटे खड़े कर देने वाले उसी रोमांच से रूबरू होने का मौका आपको डिफेंस एक्सपो में मिलेगा। यहां दुश्मनों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते हैं, स्नाइपर से निशाना लगा सकेंगे और ग्रेनेड लॉन्चर से दुश्मनों के अड्डों को तबाह कर सकेंगे। डिफेंस एक्सपो में सेना की ओर से आम लोगों के लिए इन्फैंट्री वेपन ट्रेनिंग सिमुलेटर (आईडब्लूटीएस) लगाया जाएगा। यहां लोग स्नाइपर, ग्रेनेड लॉन्चर, पिस्टल वगैरह चलाकर दुश्मनों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकेंगे।
दुश्मनों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करने का मिलेगा मौका, जानें- क्या है पूरा माजरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में पांच से आठ फरवरी तक होने वाले डिफेंस एक्सपो इसके लिए थल, नभ व नौ सेना की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। सेना की ओर से एक ओर जहां अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लर्गाई जाएगी, वहीं लोगों में सेना के प्रति रुझान व लगाव पैदा करने के लिए सिमुलेटर लगाया जाएगा, सेना में इस सिमुलेटर का इस्तेमाल ट्रेनिंग व रणनीति बनाने के उद्देश्य से किया जाता है। मुख्य आयोजन वृंदावन कॉलोनी में डिफेंस एग्जीबिजशन ऑर्गनाइजेशन की ओर से कराया जाएगा। रिवर फ्रंट पर भी एक्सपो से जुड़े कार्यक्रमों को कराया जाएगा।
युद्ध क्षेत्र जैसे दिखेंगे हालात
सिमुलेटर पर युद्ध क्षेत्र जैसे हालात नजर आएंगे। देश पर हमला करने वाले दुश्मन पहाड़ियों के बीच बने अड्डों में छिपे होंगे। चारों ओर बारूदी सुरंगें बिछी हुई हैं। आतंकी निगरानी कर रहे हैं। उनके बीच से गुजरते हुए दुश्मनों के अड्डे तक पहुंचकर उन्हें नेस्तनाबूत करने का लक्ष्य लेकर आप आगे बढ़ेंगे। स्नाइपर से निशाना लगाएंगे। अड्डों पर ग्रेनेड फेंकेंगे। रॉकेट लॉन्चर से टावर ध्वस्त करेंगे।
हजारों लोगों ने डाउनलोड किए एप
डिफेंस एक्स्पो का एप गुरुवार को मध्य कमान प्रशासन की ओर से साझा किया। इसके बाद हजारों लोगों ने इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया। एप पर आयोजन के शेड्यूल, एग्जीबिटर्स, वेन्यू से लेकर शामिल होने वाले देशों तक की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा आयोजन के दौरान शहर में होने वाले डायवर्जन, मौसम की रिपोर्ट तक मिल सकेगी। चैटिंग का विकल्प भी है, जिसमें फेसबुक, ट्विटर पर जानकारी भी ले सकेंगे।
स्नाइपर, मशीन गन पर भी आजमा सकेंगे हाथ
पिस्टल, माउजर जैसे छोटे हथियारों के साथ एंटी टैंक वेपन, ग्रेनेड फायरिंग, टैंक गनरी, टैंक ड्राइविंग, टैंक नेविगेशन, मिसाइल फायरिंग, रडार वार्निंग, कारबाइन, राइफल, स्नाइपर, मशीन गन, ग्रेनेड लॉन्चर, रॉकेट लॉन्चर चलाने का मौका शहरियों को सिमुलेटर पर मिलेगा। इन हथियारों के जरिये शहरी टारगेट पर न केवल निशाना लगा सकेंगे, बल्कि युद्ध की रणनीति बनाकर दुश्मनों पर हमला करने का माद्दा भी दिखा सकेंगे।