{"_id":"5f49e795b8f7f25ad9603888","slug":"isis-terrorist-abu-yusuf-family-was-an-example-of-ganga-jamuni-tehzeeb-land-was-donated-to-hindu-religion-site","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसी जमाने में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल था आईएस आतंकी अबू यूसुफ का परिवार, हिंदू धर्म स्थल को दान में दी थी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी जमाने में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल था आईएस आतंकी अबू यूसुफ का परिवार, हिंदू धर्म स्थल को दान में दी थी जमीन
Sat, 29 Aug 2020 10:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
isis terrorist Abu Yusuf
- फोटो : अमर उजाला
आईएसआईएस की नीतियों से प्रभावित होकर जिस अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीम ने देश को दहलाने की साजिश रची उसका परिवार क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल था। परिवार किसी जमाने में जमीदार था। पांच गांवों में परिवार की जमीन थी। करीब तीन दशक पहले परिवार ने गांव के पूरब में हिंदू धर्म स्थल के लिए जमीन दान में दी थी। बेटे की करतूतों से पूरा परिवार शर्मिंदा है और उसकी साख पर भी बट्टा लग गया है।
आतंकी यूसुफ का गांव
- फोटो : अमर उजाला
गांव वालों ने बताया कि यूसुफ के बाबा वकील खां की क्षेत्र के हिंदू व मुसलमानों में काफी अच्छी छवि थी। गांव के पूरब की तरफ हिंदू धर्म स्थल काली मंदिर उनकी जमीन में बना था। उन्होंने करीब 400 फीट जमीन स्वेच्छा से दान दे दी। यूसुफ के चाचा रिटायर्ड सिक्यूरिटी अफसर वसीम खान ने जब यह जमीन बीते दिनों बेची तो उन्होंने भी काली माता मंदिर की जमीन को नहीं बेचा। इस तरह की छवि वाला परिवार अब बेटे की करतूतों से आहत है। परिजनों का कहना है कि बेटे ने पूर्वजों की छवि को धूल में मिला दिया है।
यूसुफ का गांव
- फोटो : अमर उजाला
झुंझलाहट में सस्ता दे देता था सामान
यूसुफ अपनी साजिश छिपाने के लिए हाशिमपारा बाजार में कास्मेटिक की दुकान करता था। अस्पताल के लोग बताते हैं कि वह दुकान पर भी अपनी धुन व मोबाइल में व्यस्त रहता था। दुकान पर यदि कोई ग्राहक यह कहता था कि यह सामान आप 20 रुपये में दे रहे हैं वहां 15 रुपये में ही मिल रहा है तो वह झुंझला जाता था और सामान 10 रुपये में ही बेचकर ग्राहक को दुकान से चलता कर देता था।

आतंकी साजिश का पता लगाने में नाकाम कोतवाल सहित पांच सस्पेंड
वहीं, बढ़ाया भैसाही जैसे छोटे से गांव में आतंक की बड़ी साजिश रची जाने का पता लगा पाने में नाकाम पुलिस वालों पर एसपी की गाज गिरी है। एसपी ने तत्कालीन कोतवाल, बीट दारोगा सहित पांच लोगों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होने वालों में एलआईयू का बीट सिपाही भी शामिल है।
वहीं, बढ़ाया भैसाही जैसे छोटे से गांव में आतंक की बड़ी साजिश रची जाने का पता लगा पाने में नाकाम पुलिस वालों पर एसपी की गाज गिरी है। एसपी ने तत्कालीन कोतवाल, बीट दारोगा सहित पांच लोगों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड होने वालों में एलआईयू का बीट सिपाही भी शामिल है।
विज्ञापन
isis terrorist Abu Yusuf
- फोटो : अमर उजाला
विदित हो कि गत 21 अगस्त को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के धौला कुआं थाना क्षेत्र में दो प्रेशर कुकर बम और साथियों के साथ बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बढ़ाया भैसाही निवासी अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीम को गिरफ्तार किया था। गांव में दिल्ली पुलिस, यूपीएटीएस तथा स्थानीय पुलिस ने छापा मारकर उसके घर से विस्फोटक, फिदायीन जैकेट सहित तमाम घातक सामग्री बरामद की थी।