उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का दूसरा चरण रविवार को खत्म हो गया। सुबह साढ़े सात बजे लगभग सभी केंद्रों पर वोटिंग तय समय और प्लान के तहत शुरू हो गई। इस पूरे चुनाव में देखने लायक कुछ रहा तो वह था, बुजुर्गों का संघर्ष और नौजवानों का उत्साह।
2 of 8
पहली बार वोट डालने पहुंची युवतियां
पहली बार वोट डालने पहुंचने वाले युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। अपनी उंगली पर नीली स्याही लगवाकर उन्होंने गर्व का अनुभव किया।
इस पूरे चुनाव के दौरान बुजुर्गों का साहस देखने वाला रहा। अपनी शारीरिक कमजोरियों को हराकर उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी आहुति दी। कोई व्हील चेयर पर आया तो कोई अपने बेटे की गोद पर।
ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर ज्यादा उत्साह देखने को मिला। बुजुर्ग अपने बेटे और परिवार के साथ मतदान केंद्रों तक पहुंचे और अपना कीमती वोट दिया।
मतदाता सूची में नाम न होने से बहुत से मतदाता वोट देने से वंचित रह गए। ऐसे ही ये मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम न पाकर वहीं बैठ गए। कई केंद्रों पर इस समस्या के चलते कुछ छुट-पुट घटनाएं भी हुईं।