फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   huge jobs opening in uttar pradesh

यूपी में 62 हजार पदों पर जल्द होंगी भर्तियां, देखें पूरी डिटेल

Tue, 05 Jul 2016 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Jul 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
huge jobs opening in uttar pradesh
- फोटो : pti

परिवार कल्याण विभाग में 22 हजार पदों पर भर्ती की जाएंगी, वहीं 40 हजार सफाई कर्मियों के आदेश भी जारी हो गए हैं। परिवार कल्याण, मातृ व शिशु कल्याण विभाग में खाली पड़े 22 हजार पदों पर जल्द ही भर्तियां की जाएंगी। डॉक्टरों के 5 हजार, बेसिक हेल्थ वर्कर (बीएसडब्ल्यू) के 7 हजार व एएनएम के 10 हजार खाली पदों पर ये भर्तियां की जानी हैं। 

विज्ञापन


राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविदास मेहरोत्रा ने एक अगस्त से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेहरोत्रा सोमवार को बापू भवन स्थित सचिवालय में पहली समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अफसरों से कहा कि भर्ती करने के लिए जुलाई के अंत तक सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। 
विज्ञापन


साथ ही भर्ती की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा जाए। मंत्री ने अस्पतालों से गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने और अस्पतालों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि गत वर्षों में परिवार कल्याण विभाग का 1500 करोड़ रुपया वापस चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार कल्याण राज्यमंत्री ने डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तो एमडी व एमएस पास करने के बाद डॉक्टर सीधे प्राइवेट सेक्टर में चले जाते हैं। ऐसे में परिवार कल्याण, मातृ व शिशु कल्याण विभाग को भी कैंपस इंटरव्यू के जरिये डॉक्टरों की भर्ती करनी होगी।

जल्द होगी सफाई कर्मचारियों की भर्ती

huge jobs opening in uttar pradesh

सूबे के सभी 630 निकायों में सफाई कर्मचारियों की कमी जल्द दूर होगी। राज्य सरकार ने संविदा पर 40 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी निकायों को शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। 

सोमवार को जारी आदेश में भर्ती के लिए गठित होने वाली समिति की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब निकाय के स्तर पर ही भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आदेश जारी होने के बाद जल्द ही भर्ती शुरू होने की उम्मीद है। 

दरअसल, आरक्षण से संबंधित अड़ंगेबाजी समेत कई तरह की तकनीकी अड़चनों के कारण सफाई कर्मचारियों की भर्ती काफी दिनों से लटकी हुई थी। नगर विकास विभाग ने 21 दिसंबर 2015 को भी भर्ती का आदेश जारी किया था लेकिन कुछ संगठनों की आपत्ति को देखते हुए रद्द कर दिया गया था।

अब सरकार ने उन आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है। गत 23 जून को कैबिनेट ने सफाई कर्मियों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। इसी के तहत नगर विकास विभाग ने शासनादेश जारी किया है। 

इसमें कहा गया है कि शासनादेश जारी होने के एक महीने के भीतर भर्ती केसंबंध में दो प्रमुख अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कराया जाए। विज्ञापन प्रकाशित होने के अधिकतम 10 दिनों के भीतर आवेदन की तिथि तय की जाएगी। अंतिम तिथि से अधिकतम 10 दिनों में चयन प्रक्रिया पूरी करके सूची शासन को भेज दी जाएगी। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद अंतिम चयन सूची निकाय केस्तर से जारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed