फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैसे मनाया अपना 45वां Birthday, तस्वीरें

Mon, 05 Jun 2017 11:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
How yogi adityanath celebrated his birthday.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 45वां जन्मदिन सोमवार को सादगी के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल राम नाईक, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, महामंत्री भूपेंद्र यादव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, केंद्र व राज्य सरकार के मंत्रियों, भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

How yogi adityanath celebrated his birthday.

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा ‘उत्तर प्रदेश के  यूथफुल एवं डायनमिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई, मैं उन्हें स्वस्थ व दीर्घायु होने की शुभकामनाएं देता हूं’। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को रिट्वीट कर आभार जताते हुए लिखा ‘जी धन्यवाद एवं हृदय से आभार’।

How yogi adityanath celebrated his birthday.

राज्यपाल राम नाईक ने सुबह मुख्यमंत्री के आवास पर जाकर उन्हें  पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह और भाजपा के प्रदेश महामंत्री व नोएडा के विधायक पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में नेताओं ने योगी को बधाई दी। सीएम ने सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाएं देने वालों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
How yogi adityanath celebrated his birthday.

हालांकि, योगी आदित्यनाथ ने गृहस्थ जीवन से संन्यास लेने के बाद से ही अपना जन्मदिन नहीं मनाया। बतौर मुख्यमंत्री उनके पहले जन्मदिन पर भी सरकार और भाजपा संगठन की ओर से कोई आयोजन नहीं किया गया।

विज्ञापन
How yogi adityanath celebrated his birthday.

आम दिनों की तरह किया काम
मुख्यमंत्री ने जन्मदिन पर भी आम दिनों  की तरह कामकाज किया। सुबह इंदिरा प्रतिष्ठान में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अलीगढ़ रवाना हो गए। उन्हें बधाई देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और योगी समर्थकों ने राजधानी सहित सभी जिलों  में बड़ी संख्या में पोस्टर बैनर और होर्डिंग लगाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed