फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों रुपये से संवारी जाएगी ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सूरत, यहां देखें- किसे कितना मिला

Sat, 01 Feb 2020 03:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Feb 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
historical and religious places will be renovate in lucknow
हनुमान मंदिर अहिनवार मंदिर और राजा दिग्विजय सिंह स्मारक - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के डेढ़ दर्जन ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों को 1.90 करोड़ रुपये से संवारा जाएगा। प्रशासन ने जिला योजना समिति की वर्ष 2020-21 की कार्ययोजना में इस राशि खर्च को स्वीकृत किया है। इसका इस्तेमाल पर्यटन विभाग की मदद से चिह्नित धार्मिक स्थल संवारने पर होगा।





 

historical and religious places will be renovate in lucknow
बुद्धेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इससे अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर के साथ बुद्धेश्वर व गोर्साइंगंज ब्लॉक में वर्षोें से उपेक्षित अहिनवार मंदिर को नई पहचान मिलेगी। सर्वाधिक 25-25 लाख रुपये कुड़ियाघाट, गोपेश्वर मंदिर और न्यू हैदराबाद स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर के सौंदर्यीकरण व विकास पर खर्च होंगे।
 
historical and religious places will be renovate in lucknow
अहिनवार मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र स्थित धार्मिक स्थल गौड़धुली के लिए 12 लाख, राती ब्लॉक स्थित अहिनवार मंदिर के लिए दस लाख और सेंट ज्यूड चर्च परिसर के सौंदर्यीकरण को दस लाख रुपये रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
historical and religious places will be renovate in lucknow
पुराना हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इसी तरह अलीगंज के पास प्राचीन हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण व मरम्मत को दस लाख, चौक स्थित प्राचीन काली मंदिर में सुविधाओं के विकास को दस लाख, विदर्व खंड स्थित मां वैष्णो साईं मंदिर के लिए दस लाख के साथ राजा टिकैत राय तालाब के पर्यटन विकास को दस लाख, गोविंदनगर मोहल्ला स्थित प्राचीन ज्ञानेश्वर मंदिर और मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर मंदिर परिसर को पर्यटन की दृष्टि से सुंदर बनाने के लिए भी 10-10 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
historical and religious places will be renovate in lucknow
राजा दिग्विजय सिंह स्मारक - फोटो : अमर उजाला

मुख्य विकास अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि चारबाग व हजरतगंज स्थित पर्यटन सूचना केंद्र को उच्चीकृत कराने के  लिए भी दस लाख, कपूरथला में हनुमान मंदिर के पीछे तालाब के सौंदर्यीकरण को दस लाख, खदरा स्थित उदासीन मंडलाश्रय नानकशाही गद्दी के लिए आठ लाख और बख्शी का तालाब तहसील स्थित राजा दिग्विजय सिंह स्मारक के जीर्णोद्धार को दस लाख रुपये मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed