{"_id":"68ad392f3264a51b0b0fea4a","slug":"group-captain-shubhanshu-shukla-talked-about-the-18-days-he-spent-in-space-2025-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'अंतरिक्ष में सिर बड़ा हो जाता है और हृदय गति धीमी...'; शुभांशु ने बताया कैसे रहे स्पेस के बिताए 18 दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अंतरिक्ष में सिर बड़ा हो जाता है और हृदय गति धीमी...'; शुभांशु ने बताया कैसे रहे स्पेस के बिताए 18 दिन
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:57 AM IST
सार
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने स्पेस में बिताए गए अपने 18 दिनों पर बात की। उन्होंने वहां पर मानव शरीर में आने वाले बदलावों पर चर्चा की। बताया कि हम ऐसी जगह जिंदगी को बनाए रखने के लिए संघर्ष करते हैं।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में बिताए गए 18 दिनों के बारे में बात की। उन्होंने बताया वहां जीवन बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। शुभांशु लखनऊ के लोकभवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि जब आप पहली बार स्पेस स्टेशन पर पहुंचते हैं तो शरीर सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण (माइक्रोग्रेविटी) का अनुभव करता है। आपके शरीर में बहुत सारे बदलाव आते हैं।
उन्होंने बताया कि स्पेस पहुंचते ही शरीर का पूरा खून सिर में आ जाता है, जिससे सिर बड़ा हो जाता है। हृदय गति धीमी हो जाती है। क्योंकि उसको गुरुत्वाकर्षण के विपरीत काम नहीं करना आता है। बहुत सारे बदलाव होते हैं। हम ऐसी जगह जिंदगी को बनाए रखने के लिए संघर्ष करते हैं। इन सबके बाद भी मानव इंजीनियरिंग का कमाल है कि जिंदगी बची रह जाती है।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने लखनऊ के प्रति कृतज्ञता जताते हुए कहा कि हमने जो संवेग बनाया है, वह स्पेस यात्रा को आगे बढ़ाएगा। पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुए शुभांशु ने कहा कि अब इस दिशा में भारत ने अपनी यात्रा शुरू की है। जब हम अपना पहला मिशन लॉन्च करेंगे तो दुनिया के चौथे ऐसे राष्ट्र होंगे, जिसके पास ये क्षमता होगी।
3 of 5
इसरो के चेयरमैन वी नारायणन
- फोटो : amar ujala
यूपी का विकास अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत : वी नारायणन
लोकभवन में आयोजित समारोह में पहुंचे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने प्रदेश के विकास कार्यों और स्पेस प्रोग्राम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए यूपी के विकास को अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत ने स्पेस टेक्नोलॉजी में कई महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं और आज देश अंतरिक्ष में अपने स्थान को और भी मजबूत बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
हर चुनौती में हमें मिलती है विजय : केशव प्रसाद
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर ने कहा कि भारत का यह ऐसा समय है, जब चुनौती आती है हम विजय प्राप्त करते हैं। शुभांशु लखनऊ के हैं, यह हमारे लिए गौरव की बात है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य क कामना करते हैं। आप भारत के मान सम्मान और तिरंगे को आगे बढ़ाते रहें।
विज्ञापन
5 of 5
शुभांशु शुक्ला के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
चिकित्सा क्षेत्र के लिए शोध का विषय है शुभांशु का अनुभव
अभिनंदन समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुल्का के अनुभव चिकित्सा क्षेत्र के लिए शोध का विषय है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष जाने वाले यात्रियों के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। फिर उन बदलाव को महसूस करने के बाद यात्री अपने पुरानी स्थिति में लौटता है। इस तकनीक से चिकित्सा क्षेत्र को उपचार की नई तकनीक विकसित करने की दिशा में मदद मिलेगी। हमारी कोशिश होगी कि प्रदेश के चिकित्सा संस्थान इन तकनीक का प्रयोग करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।