राजधानी लखनऊ में अमर उजाला और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित घर-घर राधा-कान्हा उत्सव में कृष्ण और राधा के बालरूप ने सभी का मनमोह लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ राधे-राधे की जयकार से हुआ।
अमर उजाला की ओर से हर वर्ष होने वाले इस कार्यक्रम में अभिभावक अपने बच्चों को बाल कृष्ण-राधा के रूप में सजाकर लाए तो हर तरफ राधा और कृष्ण ही नजर आने लगे।
घर-घर राधा और कान्हा: लखनऊ में उतर आई गोकुल की गलियां, राधा-कृष्ण की संयुक्त जोड़ी में आद्या-कृतिका प्रथम
Gallery: घर-घर राधा और कान्हा: बाल रूप में उतरे राधे-कृष्ण को देखते ही थम गईं निगाहें, तस्वीरें
कार्यक्रम को लेकर अभिभावक भी बेहद उत्साहित दिखे और अपने राधा-कृष्ण रूप बच्चों के साथ सेल्फी लेने से नहीं चूके।
आगे देखें आयोजन की तस्वीरें
इस दौरान जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, अच्युतम केशवम्... गीत के बोल पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी प्रस्तुतियां दी।
अपनी-अपनी मांओं की अंगुली पकड़े मनमोहक श्रृंगार में सजे राधा और कृष्ण को देखकर लगा जैसे पूरा ब्रज क्षेत्र लखनऊ में उतर आया हो।
उत्सव में शामिल हुए अभिभावकों ने इस पलों को अपने कैमरे में शामिल कर यादगार बना लिया।
कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चे।